कांकेर में कांग्रेस का जोरदार विरोध: सोनिया–राहुल पर ईडी FIR के खिलाफ पुतला दहन

0
170

कांकेर : सोनिया व राहुल पर एफआईआर के विरोध में कांग्रेस ने किया पुतला दहन

कांकेर, 3 दिसंबर। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी की पूर्व अध्यक्ष सोनिया गांधी और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के खिलाफ प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) द्वारा दर्ज की गई एफआईआर को लेकर कांकेर में कांग्रेस कार्यकर्ताओं का आक्रोश फूट पड़ा। सोमवार को युवा कांग्रेस द्वारा चारामा ब्लॉक के बस स्टैंड पर केंद्र सरकार और ईडी का पुतला दहन कर विरोध प्रदर्शन किया गया।

युवा कांग्रेस जिला अध्यक्ष महेंद्र नायक के नेतृत्व में बड़ी संख्या में कार्यकर्ता झंडे, बैनर और पोस्टर लेकर एकजुट हुए और भाजपा सरकार के खिलाफ जोरदार नारे लगाए। प्रदर्शनकारियों ने ईडी की कार्रवाई को राजनीतिक प्रतिशोध बताया और आरोप लगाया कि एजेंसियों का दुरुपयोग कर कांग्रेस नेतृत्व को निशाना बनाया जा रहा है।

महेंद्र नायक ने कहा कि केंद्र की भाजपा सरकार राहुल गांधी की बढ़ती लोकप्रियता से भयभीत है और इसी वजह से कांग्रेस शीर्ष नेतृत्व पर FIR का सहारा लिया जा रहा है। उन्होंने कहा कि यह कार्रवाई विपक्ष की आवाज दबाने और लोकतांत्रिक मूल्यों को कमजोर करने का प्रयास है, जिसे युवा कांग्रेस सड़क से संसद तक चुनौती देगी।

नायक ने आगे कहा कि देश का विशाल लोकतंत्र किसी भी ‘तानाशाही प्रवृत्ति’ को स्वीकार नहीं करेगा और भाजपा द्वारा संस्थाओं पर राजनीतिक प्रभाव डालने के खिलाफ कांग्रेस मजबूती से लड़ाई जारी रखेगी।

प्रदर्शन में कई स्थानीय युवा कांग्रेस पदाधिकारी और कार्यकर्ता उपस्थित रहे, जिनमें अर्जुन देवांगन, रानू सेन, कमलकांत तारम, सुरेंद्र साधवानी, विकास मंडावी, कैलाश कैठोलिया, समीर बंछोर, बलवंत साहू, रवि मगतानी, भूपेश सिन्हा, जय साहू, शिव सोनवानी, सोनू साहू और भुवन देवांगन शामिल थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here