फिल्म निर्माता ए.वी.एम. सरवणन का 86 वर्ष की उम्र में निधन, तमिल सिनेमा ने खोया अपना स्तंभ

0
296

फिल्म निर्माता ए.वी.एम. सरवणन का 86 साल की उम्र में निधन, आज होगा अंतिम संस्कार

चेन्नई, 4 दिसंबर। तमिल फिल्म उद्योग के दिग्गज निर्माता ए.वी.एम. सरवणन का गुरुवार सुबह 5 बजे 86 वर्ष की उम्र में निधन हो गया। उनके निधन से साउथ इंडियन फिल्म इंडस्ट्री में शोक की लहर दौड़ गई। सरवणन का पार्थिव शरीर अंतिम दर्शन के लिए चेन्नई स्थित AVM स्टूडियो में रखा गया है, जहां फिल्म जगत की कई हस्तियाँ पहुँच रहीं हैं।

ए.वी.एम. सरवणन, AVM प्रोडक्शंस के प्रमुख स्तंभों में से एक थे। उन्होंने तमिल के साथ–साथ तेलुगु, कन्नड़ और हिंदी में भी कई सफल फिल्में बनाई। वे भारत की सबसे पुरानी और प्रतिष्ठित फिल्म निर्माण कंपनियों में से एक AVM प्रोडक्शंस के स्वर्णिम सफर के प्रमुख आधार रहे।

सिनेमा जगत के लिए बड़ी क्षति

सरवणन को तमिलनाडु सरकार का ‘कलामणि’ पुरस्कार और पुडुचेरी सरकार द्वारा कई सम्मानों से नवाजा गया था। फिल्म उद्योग उन्हें एक दूरदर्शी निर्माता और सौम्य व्यक्तित्व के रूप में याद कर रहा है। उनकी फिल्मों ने कई दिग्गज निर्देशकों और अभिनेताओं को नई पहचान दी।

स्टूडियो में उमड़ी श्रद्धांजलि देने वालों की भीड़

उनके परिवार की ओर से मिली जानकारी के अनुसार, सरवणन के चाहने वालों, रिश्तेदारों, उद्योग से जुड़े लोगों और आम नागरिकों के अंतिम दर्शन के लिए उनका पार्थिव शरीर स्टूडियो की तीसरी मंजिल पर रखा गया है। श्रद्धांजलि देने वालों की भीड़ लगातार उमड़ रही है।

आज किया जाएगा अंतिम संस्कार

परिजनों ने बताया कि आज ही ए.वी.एम. सरवणन का अंतिम संस्कार किया जाएगा। फिल्म जगत और उनके प्रशंसकों ने सोशल मीडिया पर दुख व्यक्त करते हुए उन्हें एक महान निर्माता और प्रेरणादायी व्यक्तित्व बताया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here