शिमला में चिट्टा तस्करी के दो मामले, युवती सहित तीन गिरफ्तार

शिमला में चिट्टा तस्करी के दो मामले, युवती सहित तीन गिरफ्तार

शिमला, 4 दिसंबर। हिमाचल प्रदेश की राजधानी शिमला में नशा तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत पुलिस ने दो अलग-अलग मामलों में एक युवती सहित तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। दोनों मामलों में कुल 12.12 ग्राम चिट्टा (हेरोइन) बरामद की गई है। पुलिस ने एनडीपीएस एक्ट की विभिन्न धाराओं में केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

लोअर विकासनगर से दो युवा पकड़े

पहला मामला थाना छोटा शिमला क्षेत्र का है। बुधवार शाम पुलिस टीम ने लोअर विकासनगर में दबिश देकर दो युवाओं को पकड़ा। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान अभिषेक शर्मा (22) निवासी हमीरपुर और अवंतिका नेगी (19) निवासी किन्नौर के रूप में हुई है। दोनों शिमला में किराए पर रह रहे थे।

तलाशी के दौरान दोनों के कब्जे से 5.560 ग्राम चिट्टा बरामद किया गया। इस संबंध में थाना छोटा शिमला में NDPS एक्ट की धारा 21 और 29 के तहत केस दर्ज किया गया है।

ढली में तड़के गश्त के दौरान एक और गिरफ्तारी

दूसरा मामला थाना ढली क्षेत्र का है। गुरुवार तड़के पुलिस टीम ने तलाई जीरो प्वाइंट—लिंक रोड मशोबरा-2 के पास एक व्यक्ति को संदिग्ध हालात में पाया। तलाशी पर उसके पास से 6.560 ग्राम चिट्टा बरामद हुई।

आरोपी की पहचान कुलदीप कुमार (39) निवासी शिमला के रूप में हुई है। उसे मौके पर गिरफ्तार कर NDPS धारा 21 के तहत एफआईआर दर्ज की गई।

एसएसपी ने दी सख्त कार्रवाई की चेतावनी

एसएसपी शिमला संजेव गांधी ने कहा कि नशे के अवैध कारोबार पर कड़ा अभियान जारी रहेगा। उन्होंने युवाओं और अभिभावकों से नशे के खतरों को समझने और तस्करी के खिलाफ जागरूक रहने की अपील की।

Archita phukan का वायरल वीडियो लिंक, क्या है नजारा?

असम की सोशल मीडिया सनसनी Archita phukan, उर्फ बेबीडॉल आर्ची, ने ‘डेम अन ग्रर’ पर बोल्ड डांस वीडियो से इंटरनेट पर धूम मचा दी। लेकिन MMS लीक और पॉर्न इंडस्ट्री की अफवाहों ने विवाद खड़ा कर दिया। वीडियो में क्या है नजारा, और क्या है सच?

SGT University में नजीब जंग ने की डिस्टेंस और ऑनलाइन एजुकेशन सेंटर की घोषणा!

SGT यूनिवर्सिटी में नजीब जंग ने सिर्फ प्रेरणा नहीं दी, बल्कि एक नई शिक्षा क्रांति की नींव भी रखी। क्या है इसकी खासियत?

SGT विश्वविद्यालय में रक्तदान शिविर: चरक जयंती पर मानवता की अनमोल मिसाल

SGT विश्वविद्यालय में चरक जयंती पर लगे रक्तदान शिविर ने आयुर्वेद की मूल भावना – सेवा और करुणा – को जीवंत किया।

अर्चिता फुकन का वायरल वीडियो: बेबीडॉल आर्ची की ‘डेम अन ग्रर’ पर सिजलिंग मूव्स ने मचाया तहलका, लेकिन क्या है असली कहानी?

असम की सोशल मीडिया स्टार अर्चिता फुकन, उर्फ बेबीडॉल आर्ची, ने ‘डेम अन ग्रर’ पर बोल्ड डांस मूव्स से इंटरनेट पर धूम मचा दी। लेकिन MMS लीक और पॉर्न इंडस्ट्री की अफवाहों ने विवाद खड़ा कर दिया। क्या है वायरल वीडियो की सच्चाई?

Related Articles

Popular Categories