Tue, Feb 3, 2026
11 C
Gurgaon

बीजापुर नक्सली मुठभेड़ में बड़ा खुलासा: 4 और शव मिले, मृत माओवादियों की संख्या 16 पहुँची

बीजापुर नक्सली मुठभेड़ में बड़ा अपडेट— कुल 16 माओवादी ढेर

जगदलपुर/रायपुर, 4 दिसंबर। छत्तीसगढ़ के बीजापुर जिले के गंगालूर इलाके में बुधवार को हुई भीषण नक्सली मुठभेड़ में मारे गए माओवादियों की संख्या बढ़कर 16 हो गई है। गुरुवार सुबह तलाशी अभियान के दौरान सुरक्षाबलों को 4 और शव मिले। इसकी आधिकारिक पुष्टि बस्तर रेंज के डीआईजी कमलोचन कश्यप ने की।

पहले 12 शव मिले थे, तलाशी अभियान में बढ़ सकता है आंकड़ा

बुधवार को डीआरजी, एसटीएफ, कोबरा और सीआरपीएफ की संयुक्त टीम वेस्ट बस्तर डिवीजन में सर्चिंग कर रही थी, तभी नक्सलियों ने घात लगाकर फायरिंग शुरू कर दी। घंटों चली जवाबी कार्रवाई में 12 माओवादी ढेर किए गए थे। अब तलाशी बढ़ने के बाद यह संख्या 16 तक पहुंच गई है और अधिकारियों के मुताबिक यह आंकड़ा और बढ़ सकता है।

तीन बहादुर जवान हुए शहीद, दो घायल

इस मुठभेड़ में डीआरजी के तीन जांबाजों—

  • प्रधान आरक्षक मोनू वडाड़ी,
  • आरक्षक दुकारू गोंडे,
  • जवान रमेश सोड़ी
    ने देश के लिए अपनी शहादत दी।
    वहीं दो अन्य जवान घायल हुए हैं, जिनकी हालत खतरे से बाहर बताई गई है।

भारी मात्रा में हथियार बरामद

कार्रवाई के बाद घटनास्थल से सुरक्षाबलों ने भारी हथियार बरामद किए हैं, जिनमें—

  • एसएलआर,
  • इंसास राइफलें,
  • 303 राइफलें
    शामिल हैं। माओवादियों के कैंप और ठिकाने के भी कई इनपुट मिले हैं।

इलाके में अब भी सर्च ऑपरेशन जारी

पूरे गंगालूर क्षेत्र में अतिरिक्त फोर्स तैनात कर खोज अभियान तेज कर दिया गया है। सुरक्षा एजेंसियां इलाके को पूरी तरह खंगाल रही हैं ताकि बचे हुए माओवादी भाग न सकें।

Archita phukan का वायरल वीडियो लिंक, क्या है नजारा?

असम की सोशल मीडिया सनसनी Archita phukan, उर्फ बेबीडॉल आर्ची, ने ‘डेम अन ग्रर’ पर बोल्ड डांस वीडियो से इंटरनेट पर धूम मचा दी। लेकिन MMS लीक और पॉर्न इंडस्ट्री की अफवाहों ने विवाद खड़ा कर दिया। वीडियो में क्या है नजारा, और क्या है सच?

SGT University में नजीब जंग ने की डिस्टेंस और ऑनलाइन एजुकेशन सेंटर की घोषणा!

SGT यूनिवर्सिटी में नजीब जंग ने सिर्फ प्रेरणा नहीं दी, बल्कि एक नई शिक्षा क्रांति की नींव भी रखी। क्या है इसकी खासियत?

SGT विश्वविद्यालय में रक्तदान शिविर: चरक जयंती पर मानवता की अनमोल मिसाल

SGT विश्वविद्यालय में चरक जयंती पर लगे रक्तदान शिविर ने आयुर्वेद की मूल भावना – सेवा और करुणा – को जीवंत किया।

अर्चिता फुकन का वायरल वीडियो: बेबीडॉल आर्ची की ‘डेम अन ग्रर’ पर सिजलिंग मूव्स ने मचाया तहलका, लेकिन क्या है असली कहानी?

असम की सोशल मीडिया स्टार अर्चिता फुकन, उर्फ बेबीडॉल आर्ची, ने ‘डेम अन ग्रर’ पर बोल्ड डांस मूव्स से इंटरनेट पर धूम मचा दी। लेकिन MMS लीक और पॉर्न इंडस्ट्री की अफवाहों ने विवाद खड़ा कर दिया। क्या है वायरल वीडियो की सच्चाई?
spot_img

Related Articles

Popular Categories