Wed, Feb 4, 2026
12 C
Gurgaon

मेघोत बिंजा गांव के सरपंच मनोज कुमार निलंबित, उपायुक्त ने गंभीर अनियमितताओं पर की कार्रवाई

नारनौल, 4 दिसंबर। हरियाणा के नारनौल जिले में ग्राम पंचायत मेघोत बिंजा के सरपंच मनोज कुमार को उपायुक्त कैप्टन मनोज कुमार ने गुरुवार को निलंबित कर दिया। सरपंच पर लगाए गए गंभीर आरोपों की पुष्टि होने के बाद यह कार्रवाई हरियाणा पंचायती राज अधिनियम, 1994 की धारा 51 के तहत की गई है।

बीडीपीओ की रिपोर्ट में कई गंभीर आरोप

खण्ड विकास एवं पंचायत अधिकारी, नांगल चौधरी द्वारा 27 अगस्त 2025 को भेजी गई रिपोर्ट में सरपंच मनोज कुमार पर कई प्रशासनिक अनियमितताओं के आरोप लगाए गए थे।
रिपोर्ट के अनुसार—

  • सरपंच ने ग्राम पंचायत की अनुमति के बिना अवैध कब्जेदार के पक्ष में सिविल कोर्ट में बयान दिया।
  • शामलात भूमि मामलों में अपनी जिम्मेदारी के विपरीत बयान देकर पंचायत के हितों को नुकसान पहुंचाया।
  • एजेंडा की प्रतियां खंड कार्यालय को उपलब्ध न करवाकर गंभीर लापरवाही की।
  • बिना पैमाइश रिपोर्ट के कब्जाधारियों को नोटिस जारी किए।
  • अवैध कब्जों पर लंबे समय तक कोई नियमानुसार कार्रवाई नहीं की।

कारण बताओ नोटिस और व्यक्तिगत सुनवाई भी असंतोषजनक

इन आरोपों के आधार पर दो सितंबर 2025 को सरपंच को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया।
पांच सितंबर को दिए गए उनके जवाब को प्रशासन ने असंतोषजनक पाया।

सरपंच को 27 अगस्त और 30 सितंबर को व्यक्तिगत सुनवाई का अवसर भी दिया गया, लेकिन वे कोई ठोस दस्तावेज या प्रमाण प्रस्तुत नहीं कर सके।

उपायुक्त ने जारी किया निलंबन आदेश

प्रशासन ने माना कि आरोप गंभीर हैं और सरपंच का पद पर बने रहना जनहित में उचित नहीं है।

उपायुक्त ने मनोज कुमार को तत्काल प्रभाव से निलंबित करते हुए निर्देश दिया कि—

  • पंचायत की सभी चल-अचल संपत्ति का चार्ज बहुमत वाले पंच को सौंपें।
  • मामले की नियमित जांच के लिए अतिरिक्त उपायुक्त नारनौल को जांच अधिकारी नियुक्त किया गया है।

निलंबन आदेश तुरंत लागू कर दिए गए हैं।

Archita phukan का वायरल वीडियो लिंक, क्या है नजारा?

असम की सोशल मीडिया सनसनी Archita phukan, उर्फ बेबीडॉल आर्ची, ने ‘डेम अन ग्रर’ पर बोल्ड डांस वीडियो से इंटरनेट पर धूम मचा दी। लेकिन MMS लीक और पॉर्न इंडस्ट्री की अफवाहों ने विवाद खड़ा कर दिया। वीडियो में क्या है नजारा, और क्या है सच?

SGT University में नजीब जंग ने की डिस्टेंस और ऑनलाइन एजुकेशन सेंटर की घोषणा!

SGT यूनिवर्सिटी में नजीब जंग ने सिर्फ प्रेरणा नहीं दी, बल्कि एक नई शिक्षा क्रांति की नींव भी रखी। क्या है इसकी खासियत?

SGT विश्वविद्यालय में रक्तदान शिविर: चरक जयंती पर मानवता की अनमोल मिसाल

SGT विश्वविद्यालय में चरक जयंती पर लगे रक्तदान शिविर ने आयुर्वेद की मूल भावना – सेवा और करुणा – को जीवंत किया।

अर्चिता फुकन का वायरल वीडियो: बेबीडॉल आर्ची की ‘डेम अन ग्रर’ पर सिजलिंग मूव्स ने मचाया तहलका, लेकिन क्या है असली कहानी?

असम की सोशल मीडिया स्टार अर्चिता फुकन, उर्फ बेबीडॉल आर्ची, ने ‘डेम अन ग्रर’ पर बोल्ड डांस मूव्स से इंटरनेट पर धूम मचा दी। लेकिन MMS लीक और पॉर्न इंडस्ट्री की अफवाहों ने विवाद खड़ा कर दिया। क्या है वायरल वीडियो की सच्चाई?
spot_img

Related Articles

Popular Categories