Thu, Feb 5, 2026
10 C
Gurgaon

रीवा: कलेक्टर ने करहिया मंडी में जैविक हाट बाजार का उद्घाटन, किसानों को मिलेगी प्रत्यक्ष बिक्री की सुविधा

रीवा में जैविक खेती को बढ़ावा, करहिया मंडी में खुला जैविक हाट बाजार

रीवा, 04 दिसंबर। रीवा कलेक्टर प्रतिभा पाल ने गुरुवार को करहिया मंडी में जैविक हाट बाजार का उद्घाटन किया। प्राकृतिक और जैविक खेती को बढ़ावा देने के उद्देश्य से शुरू किए गए इस बाजार में किसानों द्वारा बिना रासायनिक खाद के उगाई गई सब्ज़ियाँ, फल, अनाज और मशरूम पहली बार बिक्री के लिए उपलब्ध कराए गए। बाजार का संचालन विंध्य फार्मर प्रोडक्शन कंपनी और किसान रामबली कुशवाहा कर रहे हैं।

कलेक्टर ने कहा कि आज लोग रासायनिक मुक्त खाद्यान्न की ओर तेजी से आकर्षित हो रहे हैं। जिले में बड़ी संख्या में किसान कोदो-कुटकी, सब्ज़ियाँ और फल जैविक तरीकों से उगा रहे हैं। जैविक हाट बाजार उन्हें प्रत्यक्ष बिक्री का मजबूत मंच देगा। उन्होंने कृषि विभाग को जैविक फसल प्रमाणीकरण, किसानों के पंजीयन और भंडारण व्यवस्था पूरी करने के निर्देश दिए।

कलेक्टर ने हाट बाजार के व्यापक प्रचार-प्रसार की जरूरत बताते हुए कहा कि बसामन मामा गौ अभ्यारण्य क्षेत्र के 50 से अधिक प्राकृतिक किसान भी बाजार से जोड़े जाएंगे।

कलेक्टर ने खाद वितरण व्यवस्था का निरीक्षण

करहिया मंडी निरीक्षण के दौरान कलेक्टर ने खाद वितरण केंद्र की स्थिति देखी। उन्होंने किसानों से व्यवस्था की जानकारी ली और बताया कि जिले में लगातार खाद की रैक आ रही हैं, इसलिए किसी प्रकार की कमी नहीं है।
उन्होंने निर्देश दिया कि —

  • टोकन से खाद वितरण करें
  • टोकन ग्राम पंचायत भवन से जारी हों
  • जिन किसानों की जमीन रीवा जिले में है, उन्हें खाद अवश्य उपलब्ध कराया जाए

धान उपार्जन केंद्र का भी निरीक्षण

कलेक्टर ने सेवा सहकारी समिति खैरी क्रमांक-1 के धान उपार्जन केंद्र का निरीक्षण किया और निर्देश दिए कि—

  • केवल सामान्य औसत किस्म का धान खरीदें
  • पहले आने वाले किसान की तौल पहले हो
  • किसी भी स्थिति में अतिरिक्त राशि न ली जाए
  • धान का भुगतान 7 दिनों के भीतर सुनिश्चित करें

उन्होंने मंडी में भंडारित 28 हजार क्विंटल धान का तत्काल परिवहन शुरू करने के निर्देश भी दिए।

Archita phukan का वायरल वीडियो लिंक, क्या है नजारा?

असम की सोशल मीडिया सनसनी Archita phukan, उर्फ बेबीडॉल आर्ची, ने ‘डेम अन ग्रर’ पर बोल्ड डांस वीडियो से इंटरनेट पर धूम मचा दी। लेकिन MMS लीक और पॉर्न इंडस्ट्री की अफवाहों ने विवाद खड़ा कर दिया। वीडियो में क्या है नजारा, और क्या है सच?

SGT University में नजीब जंग ने की डिस्टेंस और ऑनलाइन एजुकेशन सेंटर की घोषणा!

SGT यूनिवर्सिटी में नजीब जंग ने सिर्फ प्रेरणा नहीं दी, बल्कि एक नई शिक्षा क्रांति की नींव भी रखी। क्या है इसकी खासियत?

SGT विश्वविद्यालय में रक्तदान शिविर: चरक जयंती पर मानवता की अनमोल मिसाल

SGT विश्वविद्यालय में चरक जयंती पर लगे रक्तदान शिविर ने आयुर्वेद की मूल भावना – सेवा और करुणा – को जीवंत किया।

अर्चिता फुकन का वायरल वीडियो: बेबीडॉल आर्ची की ‘डेम अन ग्रर’ पर सिजलिंग मूव्स ने मचाया तहलका, लेकिन क्या है असली कहानी?

असम की सोशल मीडिया स्टार अर्चिता फुकन, उर्फ बेबीडॉल आर्ची, ने ‘डेम अन ग्रर’ पर बोल्ड डांस मूव्स से इंटरनेट पर धूम मचा दी। लेकिन MMS लीक और पॉर्न इंडस्ट्री की अफवाहों ने विवाद खड़ा कर दिया। क्या है वायरल वीडियो की सच्चाई?
spot_img

Related Articles

Popular Categories