वाराणसी में मुठभेड़: बड़ागांव पुलिस ने शातिर लुटेरे को दबोचा, ज़मीन में गाड़े गहने बरामद

बड़ागांव पुलिस की बड़ी सफलता

वाराणसी जनपद की बड़ागांव पुलिस ने गुरुवार देर शाम मुठभेड़ के दौरान एक शातिर लुटेरे को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी की पहचान मुकेश यादव उर्फ चन्दन यादव, निवासी छित्तूपुर, थाना सिगरा, के रूप में हुई। मुठभेड़ में उसके पैर में गोली लगी, जिसके बाद उसे अस्पताल भेजा गया। घटना की जानकारी मिलते ही वरिष्ठ अधिकारी भी मौके पर पहुंचे। पुलिस टीम को इस ऑपरेशन के लिए डीसीपी गोमती जोन ने ₹25,000 पुरस्कार देने की घोषणा की।

वृद्ध महिला के घर लूट की वारदात

28 अक्टूबर को बड़ागांव हरहुआ क्षेत्र में दो बदमाशों ने एक वृद्ध महिला को असलहा दिखाकर मारपीट की और सोने के कुण्डल व लॉकेट लूट लिए थे। मामले के त्वरित खुलासे के लिए पुलिस ने विशेष टीम गठित की और 150 से अधिक CCTV फुटेज खंगाले।

सर्विलांस से मिले सुराग

जांच के दौरान गुरुवार शाम सूचना मिली कि वारदात में शामिल एक आरोपी सम्मो माता मंदिर, रेलवे कॉलोनी, लहरतारा के पास मौजूद है। पुलिस ने घेराबंदी कर उसे पकड़ लिया।

आरोपी ने जमीन में गाड़े थे गहने

पूछताछ में मुकेश यादव ने बताया कि वह साथी सोनू सिंह राजपूत के साथ कमजोर और अकेले रहने वाले लोगों को निशाना बनाता था।
उसने स्वीकार किया कि लूटे गए दो सोने के कुण्डल उसने काली पन्नी में लपेटकर हरहुआ रिंग रोड और सारनाथ मार्ग के बीच प्रतापपट्टी गांव के मंदिर के पास जमीन में दबा दिए

निशानदेही पर जब पुलिस उसे मौके पर ले गई तो आरोपी ने अचानक वहां छिपाया हुआ तमंचा निकालकर फायर कर दिया, जिसके जवाब में पुलिस की गोली से वह घायल हो गया। इसके बाद पुलिस ने कुण्डल बरामद कर लिए।

साथी की तलाश जारी

मुकेश ने बताया कि लूटा गया लॉकेट उसके साथी सोनू सिंह राजपूत के पास है। पुलिस उसकी गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है।

ऑपरेशन में शामिल पुलिस टीम

थाना प्रभारी अजय कुमार मिश्रा, उपनिरीक्षक संदीप कुमार पांडेय, अभिषेक राय, चौकी प्रभारी अमन यादव, विकास पांडेय सहित पूरी टीम ने मुठभेड़ में हिस्सा लिया।

Archita phukan का वायरल वीडियो लिंक, क्या है नजारा?

असम की सोशल मीडिया सनसनी Archita phukan, उर्फ बेबीडॉल आर्ची, ने ‘डेम अन ग्रर’ पर बोल्ड डांस वीडियो से इंटरनेट पर धूम मचा दी। लेकिन MMS लीक और पॉर्न इंडस्ट्री की अफवाहों ने विवाद खड़ा कर दिया। वीडियो में क्या है नजारा, और क्या है सच?

SGT University में नजीब जंग ने की डिस्टेंस और ऑनलाइन एजुकेशन सेंटर की घोषणा!

SGT यूनिवर्सिटी में नजीब जंग ने सिर्फ प्रेरणा नहीं दी, बल्कि एक नई शिक्षा क्रांति की नींव भी रखी। क्या है इसकी खासियत?

SGT विश्वविद्यालय में रक्तदान शिविर: चरक जयंती पर मानवता की अनमोल मिसाल

SGT विश्वविद्यालय में चरक जयंती पर लगे रक्तदान शिविर ने आयुर्वेद की मूल भावना – सेवा और करुणा – को जीवंत किया।

अर्चिता फुकन का वायरल वीडियो: बेबीडॉल आर्ची की ‘डेम अन ग्रर’ पर सिजलिंग मूव्स ने मचाया तहलका, लेकिन क्या है असली कहानी?

असम की सोशल मीडिया स्टार अर्चिता फुकन, उर्फ बेबीडॉल आर्ची, ने ‘डेम अन ग्रर’ पर बोल्ड डांस मूव्स से इंटरनेट पर धूम मचा दी। लेकिन MMS लीक और पॉर्न इंडस्ट्री की अफवाहों ने विवाद खड़ा कर दिया। क्या है वायरल वीडियो की सच्चाई?

Related Articles

Popular Categories