Sat, Feb 7, 2026
24 C
Gurgaon

मोहन भागवत चेन्नई पहुंचे, आज युवाओं के साथ संवाद कार्यक्रम में होंगे शामिल

मोहन भागवत आज चेन्नई में युवाओं के चर्चा कार्यक्रम में लेंगे भाग

चेन्नई, 9 दिसंबर (हि.स.)। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) के सरसंघचालक डॉ. मोहन भागवत तमिलनाडु दौरे पर हैं। बीती रात चेन्नई पहुंचने के बाद आज वे तिरुवनमियूर स्थित रामचंद्र कन्वेंशन सेंटर में आयोजित युवाओं की चर्चा कार्यक्रम में शामिल होंगे।

संघ की ओर से दी गई जानकारी के अनुसार इस संवाद कार्यक्रम में लगभग 1,500 युवाओं ने पंजीकरण कराया है। कार्यक्रम का उद्देश्य युवाओं के साथ सामाजिक सरोकार, राष्ट्र निर्माण, संस्कृति और समकालीन मुद्दों पर सीधे संवाद स्थापित करना है।

चेन्नई में संघ मुख्यालय में ठहराव

आरएसएस ने बताया कि डॉ. भागवत चेन्नई में संघ के राज्य मुख्यालय में ठहरेंगे। यहां वे विभिन्न संस्थागत बैठकों और समीक्षा सत्रों में भाग लेंगे। उनके चेन्नई प्रवास के दौरान तमिलनाडु के स्वयंसेवकों, प्रांत अधिकारियों और कई सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधियों के साथ भी बैठकें प्रस्तावित हैं।

कल जाएंगे तिरुचिरापल्ली

अपने चेन्नई कार्यक्रम के बाद डॉ. भागवत 10 दिसंबर को तिरुचिरापल्ली पहुँचेंगे, जहां वे संघ के स्थानीय कार्यक्रमों में हिस्सा लेंगे और स्वयंसेवकों को संबोधित करेंगे।

11 दिसंबर को कोलकाता का दौरा

संघ की ओर से यह भी बताया गया कि तिरुचिरापल्ली के कार्यक्रमों के बाद वे 11 दिसंबर को कोलकाता के लिए रवाना होंगे, जहां उनके कई महत्वपूर्ण आयोजन निर्धारित हैं।

डॉ. भागवत का यह दक्षिण भारत दौरा संघ के संगठनात्मक गतिविधियों को मजबूत करने और युवाओं से जुड़ाव बढ़ाने की दिशा में महत्वपूर्ण माना जा रहा है।

Archita phukan का वायरल वीडियो लिंक, क्या है नजारा?

असम की सोशल मीडिया सनसनी Archita phukan, उर्फ बेबीडॉल आर्ची, ने ‘डेम अन ग्रर’ पर बोल्ड डांस वीडियो से इंटरनेट पर धूम मचा दी। लेकिन MMS लीक और पॉर्न इंडस्ट्री की अफवाहों ने विवाद खड़ा कर दिया। वीडियो में क्या है नजारा, और क्या है सच?

SGT University में नजीब जंग ने की डिस्टेंस और ऑनलाइन एजुकेशन सेंटर की घोषणा!

SGT यूनिवर्सिटी में नजीब जंग ने सिर्फ प्रेरणा नहीं दी, बल्कि एक नई शिक्षा क्रांति की नींव भी रखी। क्या है इसकी खासियत?

SGT विश्वविद्यालय में रक्तदान शिविर: चरक जयंती पर मानवता की अनमोल मिसाल

SGT विश्वविद्यालय में चरक जयंती पर लगे रक्तदान शिविर ने आयुर्वेद की मूल भावना – सेवा और करुणा – को जीवंत किया।

अर्चिता फुकन का वायरल वीडियो: बेबीडॉल आर्ची की ‘डेम अन ग्रर’ पर सिजलिंग मूव्स ने मचाया तहलका, लेकिन क्या है असली कहानी?

असम की सोशल मीडिया स्टार अर्चिता फुकन, उर्फ बेबीडॉल आर्ची, ने ‘डेम अन ग्रर’ पर बोल्ड डांस मूव्स से इंटरनेट पर धूम मचा दी। लेकिन MMS लीक और पॉर्न इंडस्ट्री की अफवाहों ने विवाद खड़ा कर दिया। क्या है वायरल वीडियो की सच्चाई?

Related Articles

Popular Categories