Wed, Feb 11, 2026
18 C
Gurgaon

बेलदा के नेकुरसेनी में राष्ट्रीय राजमार्ग-16 पर टोटो दुर्घटना, चालक गंभीर रूप से घायल

राष्ट्रीय राजमार्ग पर टोटो पलटने से दो घायल

मेदिनीपुर, 12 दिसंबर (हि.स.)। पश्चिम मेदिनीपुर जिले के बेलदा थाना क्षेत्र के नेकुरसेनी में गुरुवार देर रात राष्ट्रीय राजमार्ग-16 पर एक टोटो दुर्घटना में दो लोग घायल हो गए। हादसे में टोटो चालक की स्थिति गंभीर बताई जा रही है।

सूत्रों के अनुसार, दांतन की ओर से बेलदा की तरफ जा रहा टोटो अचानक अनियंत्रित हो गया। वाहन तेज रफ्तार में होने के कारण वह सड़क किनारे खड़े एक राहगीर को जोरदार टक्कर मारते हुए पलट गया। टक्कर से राहगीर को हल्की चोटें आईं, जबकि टोटो चालक विश्वजीत नायक गंभीर रूप से घायल हो गए।

चालक की हालत गंभीर

गंभीर रूप से घायल टोटो चालक विश्वजीत नायक बेलदा के बखराबाद ग्राम पंचायत के बीरबरपुर गांव के निवासी हैं। उन्हें तुरंत बेलदा सुपर स्पेशियलिटी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनका इलाज जारी है। अस्पताल सूत्रों के अनुसार, चालक को सिर और शरीर पर गंभीर चोटें आई हैं।

पुलिस ने टोटो बरामद कर शुरू की जांच

घटना की जानकारी मिलते ही बेलदा थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने क्षतिग्रस्त टोटो को कब्जे में ले लिया है और दुर्घटना के कारणों की जांच शुरू कर दी है। प्राथमिक जांच में तेज रफ्तार और वाहन का नियंत्रण खोना संभावित कारण माना जा रहा है।

स्थानीय लोगों का कहना है कि इस मार्ग पर रात में भारी वाहनों की आवाजाही और तेज रफ्तार के कारण अक्सर दुर्घटनाएं होती रहती हैं। उन्होंने मांग की है कि यहां पुलिस गश्त और ट्रैफिक नियंत्रण बढ़ाया जाए।

Archita phukan का वायरल वीडियो लिंक, क्या है नजारा?

असम की सोशल मीडिया सनसनी Archita phukan, उर्फ बेबीडॉल आर्ची, ने ‘डेम अन ग्रर’ पर बोल्ड डांस वीडियो से इंटरनेट पर धूम मचा दी। लेकिन MMS लीक और पॉर्न इंडस्ट्री की अफवाहों ने विवाद खड़ा कर दिया। वीडियो में क्या है नजारा, और क्या है सच?

SGT University में नजीब जंग ने की डिस्टेंस और ऑनलाइन एजुकेशन सेंटर की घोषणा!

SGT यूनिवर्सिटी में नजीब जंग ने सिर्फ प्रेरणा नहीं दी, बल्कि एक नई शिक्षा क्रांति की नींव भी रखी। क्या है इसकी खासियत?

SGT विश्वविद्यालय में रक्तदान शिविर: चरक जयंती पर मानवता की अनमोल मिसाल

SGT विश्वविद्यालय में चरक जयंती पर लगे रक्तदान शिविर ने आयुर्वेद की मूल भावना – सेवा और करुणा – को जीवंत किया।

अर्चिता फुकन का वायरल वीडियो: बेबीडॉल आर्ची की ‘डेम अन ग्रर’ पर सिजलिंग मूव्स ने मचाया तहलका, लेकिन क्या है असली कहानी?

असम की सोशल मीडिया स्टार अर्चिता फुकन, उर्फ बेबीडॉल आर्ची, ने ‘डेम अन ग्रर’ पर बोल्ड डांस मूव्स से इंटरनेट पर धूम मचा दी। लेकिन MMS लीक और पॉर्न इंडस्ट्री की अफवाहों ने विवाद खड़ा कर दिया। क्या है वायरल वीडियो की सच्चाई?

Related Articles

Popular Categories