Thu, Feb 12, 2026
16 C
Gurgaon

इटानगर से दो चोरी की गाड़ियां बरामद, गजेन भुइयां गिरफ्तार

बिश्वनाथ (असम), 12 दिसंबर (हि.स.)।
गहपुर उपसंभाग की हवाजान पुलिस चौकी ने एक बड़ी उपलब्धि हासिल की है। पुलिस ने अरुणाचल प्रदेश के इटानगर स्थित याजुली के दुर्गम क्षेत्र से दो चोरी की गाड़ियां बरामद की हैं। चौकी प्रभारी भाग्य डेका के नेतृत्व में चलाए गए विशेष अभियान में दोनों वाहन लगभग डेढ़ साल बाद पुनः प्राप्त किए गए।

मामले की शुरुआत उस समय हुई जब मिकिरबोरा चुक के दीप बोरा ने मई 2024 में खरीदी अपनी ऑल्टो K10 गाड़ी को गागल गांव के गजेन भुइयां को किराये पर दिया। गजेन ने कई महीनों तक नियमित भुगतान किया, जिससे मालिकों का उस पर भरोसा बढ़ गया। इसी बीच उसने पहुकाटा निवासी ममिन बोरा की टाटा योद्धा गाड़ी भी किराये पर ले ली।

कुछ समय बाद गजेन भुइयां अचानक गायब हो गया और अपने गांव से पूरी तरह संपर्क तोड़ लिया। पुलिस जांच में सामने आया कि वह इटानगर के याजुली क्षेत्र में रहने लगा और दोनों गाड़ियों को स्थानीय व्यक्ति को किराये पर दे दिया

दीप बोरा की शिकायत पर हवाजान पुलिस लगातार इस मामले की निगरानी कर रही थी। बुधवार को चौकी प्रभारी भाग्य डेका के नेतृत्व में टीम याजुली पहुँची और दोनों वाहनों को कब्जे में ले लिया। इसी दौरान पुलिस ने मुख्य आरोपी गजेन भुइयां को भी गिरफ्तार कर लिया।

बरामद दोनों गाड़ियां शुक्रवार तड़के हवाजान पुलिस चौकी लाई गईं।
स्थानीय लोगों ने पुलिस की सक्रियता और लंबे समय से लंबित रहे इस मामले को सुलझाने के लिए टीम की प्रशंसा की।

Archita phukan का वायरल वीडियो लिंक, क्या है नजारा?

असम की सोशल मीडिया सनसनी Archita phukan, उर्फ बेबीडॉल आर्ची, ने ‘डेम अन ग्रर’ पर बोल्ड डांस वीडियो से इंटरनेट पर धूम मचा दी। लेकिन MMS लीक और पॉर्न इंडस्ट्री की अफवाहों ने विवाद खड़ा कर दिया। वीडियो में क्या है नजारा, और क्या है सच?

SGT University में नजीब जंग ने की डिस्टेंस और ऑनलाइन एजुकेशन सेंटर की घोषणा!

SGT यूनिवर्सिटी में नजीब जंग ने सिर्फ प्रेरणा नहीं दी, बल्कि एक नई शिक्षा क्रांति की नींव भी रखी। क्या है इसकी खासियत?

SGT विश्वविद्यालय में रक्तदान शिविर: चरक जयंती पर मानवता की अनमोल मिसाल

SGT विश्वविद्यालय में चरक जयंती पर लगे रक्तदान शिविर ने आयुर्वेद की मूल भावना – सेवा और करुणा – को जीवंत किया।

अर्चिता फुकन का वायरल वीडियो: बेबीडॉल आर्ची की ‘डेम अन ग्रर’ पर सिजलिंग मूव्स ने मचाया तहलका, लेकिन क्या है असली कहानी?

असम की सोशल मीडिया स्टार अर्चिता फुकन, उर्फ बेबीडॉल आर्ची, ने ‘डेम अन ग्रर’ पर बोल्ड डांस मूव्स से इंटरनेट पर धूम मचा दी। लेकिन MMS लीक और पॉर्न इंडस्ट्री की अफवाहों ने विवाद खड़ा कर दिया। क्या है वायरल वीडियो की सच्चाई?

Related Articles

Popular Categories