Fri, Feb 13, 2026
12 C
Gurgaon

सऊदी अरब में 16 महीने बाद युवक की मौत, सुलतानपुर पहुंचा शव; परिवार में कोहराम

सुलतानपुर, 12 दिसंबर (हि.स.)। हलियापुर थाना क्षेत्र के नरगेसवा मजरे हलियापुर निवासी 25 वर्षीय लल्लन का शव गुरुवार देर रात उसके पैतृक गांव पहुँचा। लल्लन 17 सितंबर 2024 को अपने एक रिश्तेदार के साथ मजदूरी करने सऊदी अरब के दम्माम गया था। लेकिन विदेश यात्रा उसके परिवार के लिए दुखों का पहाड़ बनकर लौटी।

सड़क दुर्घटना के बाद गया था कोमा में

जानकारी के अनुसार, 8 फरवरी 2025 को लल्लन एक सड़क हादसे का शिकार हो गया। दुर्घटना में गंभीर चोट लगने के बाद वह कोमा में चला गया। दम्माम के अस्पताल में उसका महीनों तक इलाज चला, लेकिन वह होश में नहीं आया।

परिवार आर्थिक तंगी के कारण उसे भारत नहीं ला सका। इलाज और अस्पताल के खर्च उठाना भी बेहद कठिन होता गया, लेकिन रिश्तेदारों और परिचितों की मदद से किसी तरह उपचार चलता रहा।

17 नवंबर को हुई मौत, कानूनी प्रक्रिया में लगा समय

इलाज के दौरान 17 नवंबर 2025 को उसकी मृत्यु हो गई। सऊदी अरब से शव भारत भेजने में कानूनी प्रक्रिया, वीज़ा संबंधित कार्यवाही और दस्तावेज़ी औपचारिकताओं में लगभग तीन सप्ताह से अधिक समय लग गया।

गुरुवार देर रात लखनऊ एयरपोर्ट पर शव पहुंचा, जहाँ से परिजन उसे गांव ले आए। शुक्रवार दोपहर गांव के पास जंगल में उसका अंतिम संस्कार किया गया।

परिवार का रो-रोकर बुरा हाल

मृतक के पिता विंध्यादीन, मां, बाबा देवी प्रसाद, भाई, चाचा, पत्नी सुनीता और चार वर्षीय पुत्र कार्तिक का रो-रोकर बुरा हाल है। अचानक मौत और लंबी प्रतीक्षा ने पूरे परिवार को गहरे सदमे में डाल दिया।

गाँव में भी शोक की लहर है, क्योंकि लल्लन पहली बार विदेश गया था और परिवार की आर्थिक स्थिति सुधारने का सपना लेकर घर से निकला था।

Archita phukan का वायरल वीडियो लिंक, क्या है नजारा?

असम की सोशल मीडिया सनसनी Archita phukan, उर्फ बेबीडॉल आर्ची, ने ‘डेम अन ग्रर’ पर बोल्ड डांस वीडियो से इंटरनेट पर धूम मचा दी। लेकिन MMS लीक और पॉर्न इंडस्ट्री की अफवाहों ने विवाद खड़ा कर दिया। वीडियो में क्या है नजारा, और क्या है सच?

SGT University में नजीब जंग ने की डिस्टेंस और ऑनलाइन एजुकेशन सेंटर की घोषणा!

SGT यूनिवर्सिटी में नजीब जंग ने सिर्फ प्रेरणा नहीं दी, बल्कि एक नई शिक्षा क्रांति की नींव भी रखी। क्या है इसकी खासियत?

SGT विश्वविद्यालय में रक्तदान शिविर: चरक जयंती पर मानवता की अनमोल मिसाल

SGT विश्वविद्यालय में चरक जयंती पर लगे रक्तदान शिविर ने आयुर्वेद की मूल भावना – सेवा और करुणा – को जीवंत किया।

अर्चिता फुकन का वायरल वीडियो: बेबीडॉल आर्ची की ‘डेम अन ग्रर’ पर सिजलिंग मूव्स ने मचाया तहलका, लेकिन क्या है असली कहानी?

असम की सोशल मीडिया स्टार अर्चिता फुकन, उर्फ बेबीडॉल आर्ची, ने ‘डेम अन ग्रर’ पर बोल्ड डांस मूव्स से इंटरनेट पर धूम मचा दी। लेकिन MMS लीक और पॉर्न इंडस्ट्री की अफवाहों ने विवाद खड़ा कर दिया। क्या है वायरल वीडियो की सच्चाई?

Related Articles

Popular Categories