Wed, Feb 11, 2026
15 C
Gurgaon

भोपाल में शादी से लौट रहे युवक पर जानलेवा हमला, बदमाशों ने मारी गोली; पत्नी और बहन पर चाकू से वार

भोपाल में बेखौफ बदमाशों का तांडव

भोपाल, 13 दिसंबर (हि.स.)। मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में अपराधियों के हौसले बुलंद होते जा रहे हैं। शुक्रवार देर रात ईंटखेड़ी थाना क्षेत्र में शादी समारोह से लौट रहे एक युवक पर चार बदमाशों ने सरेराह जानलेवा हमला कर दिया। बदमाशों ने युवक पर तीन से अधिक राउंड फायर किए, जिसमें उसे पेट और पैर में गोली लगी। घटना में उसकी पत्नी और बहन भी चाकू से घायल हो गईं।

कार रोककर की गई फायरिंग

घायल युवक की पहचान दानिश अली (28) के रूप में हुई है, जो रेलवे में पार्सल ठेकेदारी का काम करता है और स्टेशन बजरिया क्षेत्र का निवासी है। शुक्रवार रात करीब 11:30 बजे वह अपनी पत्नी रिमशा, बहन और बच्चों के साथ ईंटखेड़ी इलाके के एक गार्डन में आयोजित शादी समारोह से लौट रहा था।

रास्ते में रूसी और उसके तीन साथियों ने दानिश की कार के आगे अपनी कार लगाकर रास्ता रोक लिया। कार रुकते ही बदमाशों ने फायरिंग शुरू कर दी। शुरुआती दो गोलियां मिस हो गईं, लेकिन इसके बाद दानिश के पेट और पैर में गोली मार दी गई।

महिलाओं पर भी चाकू से हमला

फायरिंग के बाद आरोपियों ने चाकू और छुरों से हमला किया। बीच-बचाव करने आई दानिश की पत्नी और बहन पर भी चाकू से वार किया गया, जिससे दोनों के हाथों में गंभीर चोटें आईं। हमले के बाद आरोपी मौके से फरार हो गए।

24 घंटे पहले मिली थी धमकी

परिजनों के मुताबिक, एक दिन पहले एक कार्यक्रम में दानिश और रूसी के बीच विवाद हुआ था। इसी दौरान रूसी ने दानिश को जान से मारने की धमकी दी थी और 24 घंटे में सबक सिखाने की बात कही थी।

युवक की हालत नाजुक

तीनों घायलों को चिरायु अस्पताल, मालीपुरा में भर्ती कराया गया है, जहां दानिश की हालत नाजुक बताई जा रही है। सूचना मिलते ही पुलिस अस्पताल पहुंची और बयान दर्ज किए।

पुलिस के अनुसार, दानिश के खिलाफ पहले से भी कुछ आपराधिक मामले दर्ज हैं। फिलहाल पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है और सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं।

Archita phukan का वायरल वीडियो लिंक, क्या है नजारा?

असम की सोशल मीडिया सनसनी Archita phukan, उर्फ बेबीडॉल आर्ची, ने ‘डेम अन ग्रर’ पर बोल्ड डांस वीडियो से इंटरनेट पर धूम मचा दी। लेकिन MMS लीक और पॉर्न इंडस्ट्री की अफवाहों ने विवाद खड़ा कर दिया। वीडियो में क्या है नजारा, और क्या है सच?

SGT University में नजीब जंग ने की डिस्टेंस और ऑनलाइन एजुकेशन सेंटर की घोषणा!

SGT यूनिवर्सिटी में नजीब जंग ने सिर्फ प्रेरणा नहीं दी, बल्कि एक नई शिक्षा क्रांति की नींव भी रखी। क्या है इसकी खासियत?

SGT विश्वविद्यालय में रक्तदान शिविर: चरक जयंती पर मानवता की अनमोल मिसाल

SGT विश्वविद्यालय में चरक जयंती पर लगे रक्तदान शिविर ने आयुर्वेद की मूल भावना – सेवा और करुणा – को जीवंत किया।

अर्चिता फुकन का वायरल वीडियो: बेबीडॉल आर्ची की ‘डेम अन ग्रर’ पर सिजलिंग मूव्स ने मचाया तहलका, लेकिन क्या है असली कहानी?

असम की सोशल मीडिया स्टार अर्चिता फुकन, उर्फ बेबीडॉल आर्ची, ने ‘डेम अन ग्रर’ पर बोल्ड डांस मूव्स से इंटरनेट पर धूम मचा दी। लेकिन MMS लीक और पॉर्न इंडस्ट्री की अफवाहों ने विवाद खड़ा कर दिया। क्या है वायरल वीडियो की सच्चाई?

Related Articles

Popular Categories