Wed, Feb 11, 2026
26 C
Gurgaon

छिंदवाड़ा में दो दिवसीय स्मृति प्रसंग समारोह आज से, नाट्य प्रस्तुति और सदाबहार फिल्मों का होगा प्रदर्शन

छिन्दवाड़ा, 13 दिसंबर (हि.स.)। मध्य प्रदेश शासन के संस्कृति विभाग द्वारा सुप्रसिद्ध फिल्म विश्लेषक स्व. श्रीराम ताम्रकर एवं स्व. सुनील मिश्र के रचनात्मक अवदान को समर्पित दो दिवसीय स्मृति प्रसंग समारोह का आयोजन आज शनिवार से किया जा रहा है। यह आयोजन छिंदवाड़ा के शासकीय मेडिकल कॉलेज ऑडिटोरियम, खजरी रोड में होगा।

समारोह में सिनेमा प्रेमियों को सदाबहार फिल्मों के प्रदर्शन, नाट्य प्रस्तुतियों और विशेष व्याख्यान सत्रों के माध्यम से भारतीय सिनेमा के विभिन्न पहलुओं से रूबरू होने का अवसर मिलेगा।

पहला दिन: फिल्म, संगीत और नाट्य प्रस्तुति

संस्कृति संचालक एन.पी. नामदेव ने बताया कि समारोह के पहले दिन दोपहर 3:00 बजे नासिर हुसैन निर्देशित फिल्म “कारवाँ” का प्रदर्शन किया जाएगा। इस फिल्म में आशा पारेख, जीतेंद्र, अरुणा ईरानी और हेलन ने प्रमुख भूमिकाएँ निभाई हैं।

सायं 5:30 बजे से व्याख्यान सत्रों का आयोजन होगा। पहले सत्र में वरिष्ठ लेखक एवं फिल्म निर्माता डॉ. राजीव श्रीवास्तव (दिल्ली) “आर.के. स्टूडियो की फिल्मों की संगीतमय यात्रा” पर व्याख्यान देंगे। दूसरे सत्र में वरिष्ठ लेखक एवं पूर्व प्रशासनिक अधिकारी पंकज राग (दिल्ली) “नासिर हुसैन और उनकी फिल्मों का सदाबहार संगीत” विषय पर उद्बोधन देंगे।

दिन की अंतिम प्रस्तुति सायं 7:00 बजे नाटक “गजमोक्ष” होगी, जिसे स्व. सुनील मिश्र ने लिखा है और निर्देशन विनोद कुमार मिश्रा द्वारा किया गया है।

दूसरा दिन: एआई, सिनेमा और धर्मेन्द्र पर चर्चा

14 दिसंबर को दोपहर 3:00 बजे ऋषिकेश मुखर्जी निर्देशित फिल्म “सत्यकाम” का प्रदर्शन होगा, जिसमें धर्मेन्द्र, संजीव कुमार और शर्मिला टैगोर मुख्य भूमिका में हैं।

सायं 5:30 बजे इंदौर के समय ताम्रकर “सिनेमा में एआई और कला-तकनीक का भविष्य” विषय पर व्याख्यान देंगे। इसके बाद अरुण ठाकरे (इंदौर) “धर्मेन्द्र – संघर्षों से सुपरस्टार तक” विषय पर अपनी बात रखेंगे।

सायं 7:00 बजे नाट्य प्रस्तुति “ऐसे रहो की धरती” का मंचन होगा, जिसका लेखन स्व. सुनील मिश्र और निर्देशन आनंद प्रकाश मिश्रा ने किया है।

Archita phukan का वायरल वीडियो लिंक, क्या है नजारा?

असम की सोशल मीडिया सनसनी Archita phukan, उर्फ बेबीडॉल आर्ची, ने ‘डेम अन ग्रर’ पर बोल्ड डांस वीडियो से इंटरनेट पर धूम मचा दी। लेकिन MMS लीक और पॉर्न इंडस्ट्री की अफवाहों ने विवाद खड़ा कर दिया। वीडियो में क्या है नजारा, और क्या है सच?

SGT University में नजीब जंग ने की डिस्टेंस और ऑनलाइन एजुकेशन सेंटर की घोषणा!

SGT यूनिवर्सिटी में नजीब जंग ने सिर्फ प्रेरणा नहीं दी, बल्कि एक नई शिक्षा क्रांति की नींव भी रखी। क्या है इसकी खासियत?

SGT विश्वविद्यालय में रक्तदान शिविर: चरक जयंती पर मानवता की अनमोल मिसाल

SGT विश्वविद्यालय में चरक जयंती पर लगे रक्तदान शिविर ने आयुर्वेद की मूल भावना – सेवा और करुणा – को जीवंत किया।

अर्चिता फुकन का वायरल वीडियो: बेबीडॉल आर्ची की ‘डेम अन ग्रर’ पर सिजलिंग मूव्स ने मचाया तहलका, लेकिन क्या है असली कहानी?

असम की सोशल मीडिया स्टार अर्चिता फुकन, उर्फ बेबीडॉल आर्ची, ने ‘डेम अन ग्रर’ पर बोल्ड डांस मूव्स से इंटरनेट पर धूम मचा दी। लेकिन MMS लीक और पॉर्न इंडस्ट्री की अफवाहों ने विवाद खड़ा कर दिया। क्या है वायरल वीडियो की सच्चाई?

Related Articles

Popular Categories