सभी रैन बसेरों में गैस हीट रिफ्लेक्ट की व्यवस्था सुनिश्चित की जाए: जिलाधिकारी

0
285

सभी रैन बसेरों में गैस हीट रिफ्लेक्ट की व्यवस्था सुनिश्चित की जाए: जिलाधिकारी

बाराबंकी, 13 दिसंबर (हि.स.)। सर्दी के मौसम को ध्यान में रखते हुए जिलाधिकारी शशांक त्रिपाठी ने शुक्रवार देर रात जिले में संचालित रैन बसेरों का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने ठंड से बचाव के लिए सभी रैन बसेरों में गैस हीट रिफ्लेक्ट की व्यवस्था अनिवार्य रूप से सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

जिलाधिकारी ने सबसे पहले पटेल तिराहा स्थित नगर पालिका द्वारा संचालित रैन बसेरा का निरीक्षण किया। यहां उन्होंने बिस्तर, कंबल, साफ-सफाई, प्रकाश व्यवस्था और सुरक्षा इंतजामों की गहन समीक्षा की। उन्होंने कहा कि रैन बसेरों में ठहरने वाले जरूरतमंदों को किसी प्रकार की असुविधा नहीं होनी चाहिए और सभी मूलभूत सुविधाएं नियमित रूप से उपलब्ध रहें।

इसके पश्चात जिलाधिकारी जिला अस्पताल परिसर में स्थापित रैन बसेरे पहुंचे। यहां उन्होंने रैन बसेरे में ठहरे लोगों से संवाद कर सुविधाओं की वास्तविक स्थिति की जानकारी ली। बातचीत के दौरान लोगों ने व्यवस्थाओं को संतोषजनक बताया, लेकिन बढ़ती ठंड को देखते हुए अतिरिक्त इंतजामों की आवश्यकता भी सामने आई।

निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने रैन बसेरे की वर्तमान क्षमता को अपर्याप्त बताते हुए इसके विस्तार की आवश्यकता पर जोर दिया। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए कि अस्पताल आने वाले तीमारदारों एवं अन्य जरूरतमंदों के लिए पर्याप्त स्थान और सुविधाएं सुनिश्चित की जाएं।

इसके अलावा जिलाधिकारी ने एसआईआर अभियान के अंतर्गत गणना पत्रक (फॉर्म) की उपलब्धता और उसे संबंधित बीएलओ को जमा किए जाने की स्थिति के बारे में भी जानकारी प्राप्त की।

निरीक्षण के समय एसडीएम नवाबगंज, तहसीलदार नवाबगंज, नगर पालिका के ईओ सहित संबंधित विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here