सिडनी आतंकी हमला: बॉन्डी बीच गोलीकांड में मृतकों की संख्या बढ़कर 16

0
350

सिडनी आतंकी हमले में मृतकों की संख्या बढ़कर 16

सिडनी (ऑस्ट्रेलिया), 15 दिसंबर। ऑस्ट्रेलिया के सिडनी शहर में बॉन्डी बीच पर यहूदी समुदाय के हनुक्का उत्सव के दौरान हुए आतंकी हमले में मरने वालों की संख्या बढ़कर 16 हो गई है। इस हमले में 40 लोग घायल हुए हैं, जिनका विभिन्न अस्पतालों में इलाज चल रहा है। घटना ने न केवल ऑस्ट्रेलिया बल्कि पूरी दुनिया को झकझोर कर रख दिया है।

फॉक्स न्यूज की रिपोर्ट के अनुसार, न्यू साउथ वेल्स पुलिस आयुक्त मैल लैन्योन ने सोमवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस में बताया कि यह हमला 50 वर्षीय व्यक्ति और उसके 24 वर्षीय बेटे द्वारा अंजाम दिया गया। पुलिस के अनुसार, हमलावर पिता की मौत हो चुकी है, जबकि उसका बेटा गंभीर लेकिन स्थिर स्थिति में अस्पताल में भर्ती है।

पुलिस आयुक्त ने बताया कि पिता के पास कानूनी रूप से पंजीकृत छह हथियार थे, जिन्हें बरामद कर लिया गया है। इनमें से कुछ हथियार घटनास्थल पर मिले। आरोपी व्यक्ति पिछले 10 वर्षों से गन लाइसेंसधारी था और शिकार का शौकीन बताया गया है। दोनों पिता-पुत्र एक कैंपस क्षेत्र में रह रहे थे।

प्रारंभिक जांच में पुलिस ने पुष्टि की है कि हमला यहूदी समुदाय को निशाना बनाकर किया गया। इसे ऑस्ट्रेलिया के इतिहास के सबसे भयावह आतंकी हमलों में से एक माना जा रहा है।

घटना के बाद पूरे देश में शोक और आक्रोश का माहौल है। ऑस्ट्रेलियाई सरकार ने पीड़ित परिवारों के प्रति संवेदना व्यक्त करते हुए आश्वासन दिया है कि मामले की गहन जांच होगी और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here