Sun, Feb 8, 2026
10 C
Gurgaon

एकादशी पर गड़बड़ा धाम में उमड़ा श्रद्धा का सागर, देवी जागरण को लेकर भक्तिमय माहौल

एकादशी पर गड़बड़ा धाम में उमड़ा श्रद्धा का सागर, देवी जागरण की भव्य तैयारी

मीरजापुर। गड़बड़ा धाम एकादशी के पावन अवसर पर सोमवार को आस्था और भक्ति का अद्भुत संगम देखने को मिला। उत्तर प्रदेश के मीरजापुर जनपद अंतर्गत हलिया क्षेत्र स्थित सुप्रसिद्ध गड़बड़ा धाम में भोर से ही श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। श्रद्धालु सेवटी नदी में स्नान कर नारियल, चुनरी, फूल-माला और प्रसाद लेकर माता रानी के दर्शन के लिए लंबी कतारों में खड़े दिखाई दिए।

जैसे ही मंदिर के कपाट खुले, पूरा धाम माता रानी के जयकारों से गूंज उठा। भक्तों ने श्रद्धा भाव से मां के चरणों में शीश नवाकर सुख-समृद्धि और मनोकामना पूर्ति की प्रार्थना की। कई श्रद्धालुओं ने मंदिर परिसर में सत्यनारायण कथा का श्रवण कर पारिवारिक कल्याण की कामना की।

30 हजार से अधिक श्रद्धालुओं ने किए दर्शन

मंदिर प्रबंधक सुभाष चंद्र शुक्ल और ज्ञान चंद्र शुक्ल ने बताया कि भोर से दोपहर तक करीब 30 हजार से अधिक श्रद्धालुओं ने माता रानी के दर्शन किए। श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए मंदिर परिसर में विशेष व्यवस्थाएं की गई थीं, जिससे दर्शन सुचारू रूप से संपन्न हो सके।

देवी जागरण और विशाल भंडारे का आयोजन

एकादशी के अवसर पर होने वाले देवी जागरण को लेकर मंदिर परिसर को फूल-पत्तियों और आकर्षक विद्युत झालरों से भव्य रूप से सजाया गया। भक्त धनंजय मिश्र के सौजन्य से सायंकाल देवी जागरण और विशाल भंडारे का आयोजन किया गया, जिसमें देर रात तक श्रद्धालुओं की भीड़ लगी रही। भक्ति गीतों और माता के जयकारों से पूरा वातावरण भक्तिमय हो उठा।

सुरक्षा व्यवस्था रही चाक-चौबंद

श्रद्धालुओं की भारी भीड़ को देखते हुए सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए थे। थानाध्यक्ष राजीव कुमार श्रीवास्तव पुलिस बल के साथ मौके पर मौजूद रहे और पूरी व्यवस्था की निगरानी करते नजर आए। प्रशासन की सतर्कता से पूरे कार्यक्रम को शांतिपूर्ण और व्यवस्थित तरीके से संपन्न कराया गया।

Archita phukan का वायरल वीडियो लिंक, क्या है नजारा?

असम की सोशल मीडिया सनसनी Archita phukan, उर्फ बेबीडॉल आर्ची, ने ‘डेम अन ग्रर’ पर बोल्ड डांस वीडियो से इंटरनेट पर धूम मचा दी। लेकिन MMS लीक और पॉर्न इंडस्ट्री की अफवाहों ने विवाद खड़ा कर दिया। वीडियो में क्या है नजारा, और क्या है सच?

SGT University में नजीब जंग ने की डिस्टेंस और ऑनलाइन एजुकेशन सेंटर की घोषणा!

SGT यूनिवर्सिटी में नजीब जंग ने सिर्फ प्रेरणा नहीं दी, बल्कि एक नई शिक्षा क्रांति की नींव भी रखी। क्या है इसकी खासियत?

SGT विश्वविद्यालय में रक्तदान शिविर: चरक जयंती पर मानवता की अनमोल मिसाल

SGT विश्वविद्यालय में चरक जयंती पर लगे रक्तदान शिविर ने आयुर्वेद की मूल भावना – सेवा और करुणा – को जीवंत किया।

अर्चिता फुकन का वायरल वीडियो: बेबीडॉल आर्ची की ‘डेम अन ग्रर’ पर सिजलिंग मूव्स ने मचाया तहलका, लेकिन क्या है असली कहानी?

असम की सोशल मीडिया स्टार अर्चिता फुकन, उर्फ बेबीडॉल आर्ची, ने ‘डेम अन ग्रर’ पर बोल्ड डांस मूव्स से इंटरनेट पर धूम मचा दी। लेकिन MMS लीक और पॉर्न इंडस्ट्री की अफवाहों ने विवाद खड़ा कर दिया। क्या है वायरल वीडियो की सच्चाई?

Related Articles

Popular Categories