Sat, Mar 28, 2026
32 C
Gurgaon

उरई में बच्चों की सुरक्षा को लेकर सख्ती, स्कूली वाहनों की जांच, 24 वाहनों के चालान

बच्चों की सुरक्षा के लिए स्कूली वाहनों की जांच, 24 वाहनों के काटे गए चालान

उरई। उत्तर प्रदेश के जनपद जालौन के कोंच नगर में मंगलवार को बच्चों की सुरक्षा को लेकर प्रशासन और परिवहन विभाग ने संयुक्त रूप से स्कूली वाहनों की सघन जांच अभियान चलाया। इस दौरान यातायात नियमों और सुरक्षा मानकों का उल्लंघन करने वाले 24 स्कूली वाहनों के चालान काटे गए।

एआरटीओ सुरेश कुमार ने बताया कि अभियान के तहत स्कूली वाहनों में आवश्यक सुरक्षा मानकों की गहन जांच की गई। इसमें फायर सिलेंडर की उपलब्धता, फास्टैग बॉक्स, वाहन की फिटनेस, बच्चों की निर्धारित सीट क्षमता, वैध कागजात और अन्य जरूरी मानकों को परखा गया। नियमों में कमी पाए जाने पर संबंधित वाहनों के खिलाफ कार्रवाई की गई।

कोहरे में दुर्घटनाओं से बचाव पर जोर

एसडीएम ज्योति सिंह ने बताया कि सर्दी के मौसम में बढ़ते कोहरे के कारण सड़क दुर्घटनाओं की आशंका को देखते हुए यह अभियान चलाया गया है। उन्होंने कहा कि बच्चों की सुरक्षा प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है और किसी भी तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

ट्रैक्टर-ट्रॉलियों पर लगाए गए रिफ्लेक्टर टेप

अभियान के दौरान कृषि कार्यों में प्रयुक्त 50 से अधिक ट्रैक्टर-ट्रॉलियों पर रिफ्लेक्टर टेप लगाए गए। एसडीएम ने बताया कि इससे रात और कोहरे के समय इन वाहनों की दृश्यता बढ़ेगी, जिससे पीछे से आने वाले वाहन चालकों को समय रहते सतर्क किया जा सकेगा और दुर्घटनाओं में कमी आएगी।

प्रशासन ने स्कूल संचालकों और वाहन चालकों से अपील की है कि वे सुरक्षा मानकों का पूर्ण पालन करें, ताकि बच्चों की सुरक्षित आवाजाही सुनिश्चित की जा सके। भविष्य में भी इस तरह के जांच अभियान लगातार जारी रहेंगे।

Archita phukan का वायरल वीडियो लिंक, क्या है नजारा?

असम की सोशल मीडिया सनसनी Archita phukan, उर्फ बेबीडॉल आर्ची, ने ‘डेम अन ग्रर’ पर बोल्ड डांस वीडियो से इंटरनेट पर धूम मचा दी। लेकिन MMS लीक और पॉर्न इंडस्ट्री की अफवाहों ने विवाद खड़ा कर दिया। वीडियो में क्या है नजारा, और क्या है सच?

SGT University में नजीब जंग ने की डिस्टेंस और ऑनलाइन एजुकेशन सेंटर की घोषणा!

SGT यूनिवर्सिटी में नजीब जंग ने सिर्फ प्रेरणा नहीं दी, बल्कि एक नई शिक्षा क्रांति की नींव भी रखी। क्या है इसकी खासियत?

SGT विश्वविद्यालय में रक्तदान शिविर: चरक जयंती पर मानवता की अनमोल मिसाल

SGT विश्वविद्यालय में चरक जयंती पर लगे रक्तदान शिविर ने आयुर्वेद की मूल भावना – सेवा और करुणा – को जीवंत किया।

अर्चिता फुकन का वायरल वीडियो: बेबीडॉल आर्ची की ‘डेम अन ग्रर’ पर सिजलिंग मूव्स ने मचाया तहलका, लेकिन क्या है असली कहानी?

असम की सोशल मीडिया स्टार अर्चिता फुकन, उर्फ बेबीडॉल आर्ची, ने ‘डेम अन ग्रर’ पर बोल्ड डांस मूव्स से इंटरनेट पर धूम मचा दी। लेकिन MMS लीक और पॉर्न इंडस्ट्री की अफवाहों ने विवाद खड़ा कर दिया। क्या है वायरल वीडियो की सच्चाई?

Related Articles

Popular Categories