भोपाल में मांस से भरा ट्रक पकड़ा गया, हिंदू संगठनों का गौ-मांस तस्करी का आरोप, मौके पर हंगामा

भोपाल। मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में बुधवार देर रात उस समय तनाव की स्थिति बन गई, जब एक हिंदू संगठन के सदस्यों ने मांस से भरा एक संदिग्ध ट्रक पकड़ लिया। ट्रक में बड़ी संख्या में मांस के पैकेट पाए गए, जिनके संबंध में संगठन के कार्यकर्ताओं ने गौ-मांस होने का आरोप लगाया है।

घटना की सूचना फैलते ही मौके पर बड़ी संख्या में लोग एकत्र हो गए और जमकर नारेबाजी शुरू हो गई। आक्रोशित भीड़ ने ट्रक में तोड़फोड़ भी की। स्थिति बिगड़ते देख जहांगीराबाद थाना पुलिस मौके पर पहुंची और भीड़ को समझाइश देकर हालात को नियंत्रित किया।

कैसे पकड़ा गया ट्रक

हिंदू उत्सव समिति के अध्यक्ष चंद्रशेखर तिवारी ने बताया कि संगठन को बीते कई दिनों से सूचना मिल रही थी कि एक स्लॉटर हाउस से संदिग्ध मांस काटकर पैकेट में पैक किया जा रहा है, जिसे हैदराबाद और मुंबई के रास्ते विदेश भेजा जाता है।

इसी सूचना के आधार पर बुधवार रात करीब 12 बजे पुलिस मुख्यालय (पीएचक्यू) के सामने कार्यकर्ताओं ने घेराबंदी कर ट्रक को रोका। तलाशी के दौरान ट्रक से भारी मात्रा में मांस से भरे पैकेट बरामद किए गए।

एक आरोपी हिरासत में, एक फरार

घटना के दौरान एक संदिग्ध मौके से फरार हो गया, जबकि एक अन्य को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया गया। पुलिस ने मांस के सैंपल जब्त कर उन्हें पशु चिकित्सालय में सुरक्षित रखवाया है, ताकि जांच के बाद मांस की प्रकृति स्पष्ट हो सके।

संगठन का आरोप और मांग

चंद्रशेखर तिवारी ने कहा कि यह मांस तस्करी की आठवीं घटना है और इसके पीछे एक संगठित गिरोह काम कर रहा है। उन्होंने पुलिस प्रशासन से मांग की कि आरोपियों के साथ-साथ मांस तस्करी के मास्टरमाइंड के खिलाफ भी कड़ी और तत्काल कार्रवाई की जाए।

पुलिस का पक्ष

पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है। मांस के सैंपल की रिपोर्ट आने के बाद आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल क्षेत्र में शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया गया है।

Archita phukan का वायरल वीडियो लिंक, क्या है नजारा?

असम की सोशल मीडिया सनसनी Archita phukan, उर्फ बेबीडॉल आर्ची, ने ‘डेम अन ग्रर’ पर बोल्ड डांस वीडियो से इंटरनेट पर धूम मचा दी। लेकिन MMS लीक और पॉर्न इंडस्ट्री की अफवाहों ने विवाद खड़ा कर दिया। वीडियो में क्या है नजारा, और क्या है सच?

SGT University में नजीब जंग ने की डिस्टेंस और ऑनलाइन एजुकेशन सेंटर की घोषणा!

SGT यूनिवर्सिटी में नजीब जंग ने सिर्फ प्रेरणा नहीं दी, बल्कि एक नई शिक्षा क्रांति की नींव भी रखी। क्या है इसकी खासियत?

SGT विश्वविद्यालय में रक्तदान शिविर: चरक जयंती पर मानवता की अनमोल मिसाल

SGT विश्वविद्यालय में चरक जयंती पर लगे रक्तदान शिविर ने आयुर्वेद की मूल भावना – सेवा और करुणा – को जीवंत किया।

अर्चिता फुकन का वायरल वीडियो: बेबीडॉल आर्ची की ‘डेम अन ग्रर’ पर सिजलिंग मूव्स ने मचाया तहलका, लेकिन क्या है असली कहानी?

असम की सोशल मीडिया स्टार अर्चिता फुकन, उर्फ बेबीडॉल आर्ची, ने ‘डेम अन ग्रर’ पर बोल्ड डांस मूव्स से इंटरनेट पर धूम मचा दी। लेकिन MMS लीक और पॉर्न इंडस्ट्री की अफवाहों ने विवाद खड़ा कर दिया। क्या है वायरल वीडियो की सच्चाई?

Related Articles

Popular Categories