Fri, Mar 27, 2026
25 C
Gurgaon

पौड़ी गढ़वाल: शराब के नशे में मिले तीन चालक, वाहन सीज, 200 से अधिक पर कार्रवाई

पौड़ी गढ़वाल: शराब के नशे में मिले तीन चालक, वाहन सीज

पौड़ी गढ़वाल। सड़क दुर्घटनाओं पर प्रभावी नियंत्रण और आमजन की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए पौड़ी पुलिस द्वारा जनपदभर में विशेष यातायात चेकिंग अभियान चलाया गया। अभियान के दौरान यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों के खिलाफ सख्त वैधानिक कार्रवाई की गई।

एसएसपी सर्वेश पंवार ने बताया कि इस अभियान के तहत बिना हेलमेट वाहन चलाना, तीन सवारी, ओवरस्पीड, ओवरलोडिंग, शराब के नशे में ड्राइविंग, मोबाइल फोन का प्रयोग, बिना ड्राइविंग लाइसेंस और खतरनाक ढंग से वाहन चलाने जैसे गंभीर उल्लंघनों पर कार्रवाई की गई।

शराब पीकर वाहन चलाने पर सख्ती

चेकिंग के दौरान शराब के नशे में वाहन चलाते तीन चालक पकड़े गए, जिनके वाहनों को सीज कर दिया गया। साथ ही उनके ड्राइविंग लाइसेंस निरस्त करने की प्रक्रिया भी शुरू की गई है।

कहां कितने चालान

एसएसपी के अनुसार विभिन्न थाना और यातायात इकाइयों द्वारा कुल 84 वाहन चालकों पर कार्रवाई की गई, जिनमें—

  • श्रीनगर: 5
  • पौड़ी: 6
  • यातायात श्रीनगर: 18
  • कोटद्वार: 23
  • यातायात कोटद्वार: 9
  • लक्ष्मणझूला: 13

इसके अतिरिक्त, अन्य यातायात नियमों के उल्लंघन में 145 वाहन चालकों पर भी कड़ी वैधानिक कार्रवाई की गई।

पुलिस की अपील

पौड़ी पुलिस ने वाहन चालकों से यातायात नियमों का पालन करने, नशे की हालत में वाहन न चलाने और सुरक्षित ड्राइविंग अपनाने की अपील की है। पुलिस ने स्पष्ट किया है कि सड़क सुरक्षा से कोई समझौता नहीं किया जाएगा और इस तरह के अभियान आगे भी जारी रहेंगे।

Archita phukan का वायरल वीडियो लिंक, क्या है नजारा?

असम की सोशल मीडिया सनसनी Archita phukan, उर्फ बेबीडॉल आर्ची, ने ‘डेम अन ग्रर’ पर बोल्ड डांस वीडियो से इंटरनेट पर धूम मचा दी। लेकिन MMS लीक और पॉर्न इंडस्ट्री की अफवाहों ने विवाद खड़ा कर दिया। वीडियो में क्या है नजारा, और क्या है सच?

SGT University में नजीब जंग ने की डिस्टेंस और ऑनलाइन एजुकेशन सेंटर की घोषणा!

SGT यूनिवर्सिटी में नजीब जंग ने सिर्फ प्रेरणा नहीं दी, बल्कि एक नई शिक्षा क्रांति की नींव भी रखी। क्या है इसकी खासियत?

SGT विश्वविद्यालय में रक्तदान शिविर: चरक जयंती पर मानवता की अनमोल मिसाल

SGT विश्वविद्यालय में चरक जयंती पर लगे रक्तदान शिविर ने आयुर्वेद की मूल भावना – सेवा और करुणा – को जीवंत किया।

अर्चिता फुकन का वायरल वीडियो: बेबीडॉल आर्ची की ‘डेम अन ग्रर’ पर सिजलिंग मूव्स ने मचाया तहलका, लेकिन क्या है असली कहानी?

असम की सोशल मीडिया स्टार अर्चिता फुकन, उर्फ बेबीडॉल आर्ची, ने ‘डेम अन ग्रर’ पर बोल्ड डांस मूव्स से इंटरनेट पर धूम मचा दी। लेकिन MMS लीक और पॉर्न इंडस्ट्री की अफवाहों ने विवाद खड़ा कर दिया। क्या है वायरल वीडियो की सच्चाई?

Related Articles

Popular Categories