भोपाल में शनिवार को होगी उत्तरी व मध्य राज्यों के शहरी विकास मंत्रियों की क्षेत्रीय बैठक

0
324

भोपाल में शनिवार को होगी उत्तरी और मध्य राज्यों के शहरी विकास मंत्रियों की क्षेत्रीय बैठक

भोपाल। केंद्रीय आवास एवं शहरी कार्य मंत्रालय के तत्वावधान में उत्तरी एवं मध्य राज्यों के शहरी विकास मंत्रियों की क्षेत्रीय बैठक शनिवार, 20 दिसंबर को प्रातः 11 बजे से भोपाल के कुशाभाऊ ठाकरे अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन केंद्र में आयोजित की जाएगी।

इस महत्वपूर्ण बैठक में केंद्रीय आवासन एवं शहरी कार्य मंत्री मनोहर लाल खट्टर, मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव तथा नगरीय विकास एवं आवास मंत्री कैलाश विजयवर्गीय विशेष रूप से उपस्थित रहेंगे।

केंद्र–राज्य समन्वय को मजबूत करने पर फोकस

नगरीय विकास एवं आवास विभाग के आयुक्त संकेत भोंडवे ने बताया कि इस बैठक का मुख्य उद्देश्य शहरी विकास योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन के लिए केंद्र और राज्यों के बीच सहयोग व समन्वय को सुदृढ़ करना है। बैठक के दौरान राज्य सरकारें योजना-वार प्रगति प्रस्तुत करेंगी, साथ ही क्रियान्वयन में आ रही समस्याओं और श्रेष्ठ कार्यप्रणालियों का आदान-प्रदान किया जाएगा।

इन राज्यों के मंत्री और अधिकारी होंगे शामिल

क्षेत्रीय बैठक में छत्तीसगढ़, दिल्ली, राजस्थान और उत्तर प्रदेश के शहरी विकास मंत्री, राज्यमंत्री, भारत सरकार और राज्यों के वरिष्ठ अधिकारी सहभागिता करेंगे।

स्वच्छ सर्वेक्षण 2025-26 की कार्य-दिशा पुस्तिका का विमोचन

कार्यक्रम का एक प्रमुख आकर्षण स्वच्छ सर्वेक्षण 2025-26 के लिए कार्य-दिशा पुस्तिका का विमोचन रहेगा। यह पुस्तिका स्वच्छता, स्थायित्व और नागरिक-केंद्रित शहरी प्रशासन को और अधिक मजबूत बनाने में सहायक होगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here