मीरजापुर में ट्रैक्टर-ट्रॉली की टक्कर से युवक की मौत, गुस्साए ग्रामीणों ने वाहन में लगाई आग

0
342

🚨 जमालपुर में दर्दनाक सड़क हादसा

उत्तर प्रदेश के मीरजापुर जिले के जमालपुर थाना क्षेत्र में मंगलवार देर रात एक भीषण सड़क हादसा हो गया। करजी गांव के मारका माई मोड़ के पास तेज रफ्तार ट्रैक्टर-ट्रॉली ने बाइक को जोरदार टक्कर मार दी, जिसमें 25 वर्षीय युवक रितिक दुबे की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उसके भाई रविकांत दुबे और साथी राजन दुबे गंभीर रूप से घायल हो गए।

🏍️ घर लौटते समय हुआ हादसा

करजी गांव निवासी रितिक दुबे अपने भाई और मित्र के साथ बाइक से हसौली गांव की चट्टी से घर लौट रहा था। तभी सामने से आ रही ट्रैक्टर-ट्रॉली ने बाइक को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि रितिक ने घटनास्थल पर ही दम तोड़ दिया।

🔥 ग्रामीणों का फूटा गुस्सा

हादसे के बाद इलाके में भारी आक्रोश फैल गया। गुस्साए ग्रामीणों ने ट्रैक्टर-ट्रॉली में आग लगा दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने पानी डालकर आग पर काबू पाया और स्थिति को नियंत्रित किया।

🏥 घायलों का इलाज जारी

घायलों को पहले सीएचसी जमालपुर ले जाया गया, जहां से राजन दुबे की हालत गंभीर होने पर उसे ट्रामा सेंटर बीएचयू वाराणसी रेफर किया गया। रविकांत दुबे का इलाज स्थानीय अस्पताल में चल रहा है।

👮 पुलिस मौके पर, चालक फरार

घटना की सूचना मिलते ही क्षेत्राधिकारी चुनार मंजरी राव पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचीं और ग्रामीणों को समझा-बुझाकर शांत कराया। उधर, हादसे के बाद ट्रैक्टर चालक वाहन छोड़कर फरार हो गया, जिसकी तलाश जारी है।

😢 गांव में मातम

रितिक दुबे की मौत से पूरे गांव में शोक का माहौल है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। बताया गया है कि मृतक के पिता प्राथमिक विद्यालय में शिक्षक हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here