Fri, Feb 27, 2026
19 C
Gurgaon

रांची के पर्ल आर्किड अपार्टमेंट में भीषण आग, सात दमकल गाड़ियों ने दो घंटे में पाया काबू

पुराना अरगोड़ा में अपार्टमेंट में लगी भीषण आग

रांची के पुराना अरगोड़ा चौक से कटहल मोड़ जाने वाले मुख्य मार्ग पर स्थित पर्ल आर्किड अपार्टमेंट में शुक्रवार सुबह अचानक भीषण आग लग गई। आग अपार्टमेंट के 11वें तल्ले पर लगी, जिससे पूरी सोसाइटी में हड़कंप मच गया।

अचानक उठती लपटों और धुएं से घबराकर लोग अपनी जान बचाने के लिए सीढ़ियों से नीचे भागने लगे। कुछ लोग बच्चों और बुजुर्गों को लेकर बाहर निकले। इस दौरान पूरे अपार्टमेंट में अफरा-तफरी का माहौल बन गया।

7 दमकल गाड़ियों ने दो घंटे में आग बुझाई

सूचना मिलते ही थाना प्रभारी अनिल तिवारी मौके पर पहुंचे और फायर ब्रिगेड को बुलाया गया। करीब सात दमकल गाड़ियों ने लगभग दो घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर पूरी तरह काबू पाया।

थाना प्रभारी के अनुसार,

“आग 11वें फ्लोर पर लगी थी। शुरुआती जांच में आग का कारण शॉर्ट सर्किट माना जा रहा है।”

कोई जनहानि नहीं, लेकिन भारी नुकसान

अच्छी बात यह रही कि इस हादसे में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है, लेकिन कई फ्लैट्स को नुकसान पहुंचा है और लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा।

फिलहाल प्रशासन नुकसान का आकलन कर रहा है और अग्निकांड की विस्तृत जांच की जा रही है।

Archita phukan का वायरल वीडियो लिंक, क्या है नजारा?

असम की सोशल मीडिया सनसनी Archita phukan, उर्फ बेबीडॉल आर्ची, ने ‘डेम अन ग्रर’ पर बोल्ड डांस वीडियो से इंटरनेट पर धूम मचा दी। लेकिन MMS लीक और पॉर्न इंडस्ट्री की अफवाहों ने विवाद खड़ा कर दिया। वीडियो में क्या है नजारा, और क्या है सच?

SGT University में नजीब जंग ने की डिस्टेंस और ऑनलाइन एजुकेशन सेंटर की घोषणा!

SGT यूनिवर्सिटी में नजीब जंग ने सिर्फ प्रेरणा नहीं दी, बल्कि एक नई शिक्षा क्रांति की नींव भी रखी। क्या है इसकी खासियत?

SGT विश्वविद्यालय में रक्तदान शिविर: चरक जयंती पर मानवता की अनमोल मिसाल

SGT विश्वविद्यालय में चरक जयंती पर लगे रक्तदान शिविर ने आयुर्वेद की मूल भावना – सेवा और करुणा – को जीवंत किया।

अर्चिता फुकन का वायरल वीडियो: बेबीडॉल आर्ची की ‘डेम अन ग्रर’ पर सिजलिंग मूव्स ने मचाया तहलका, लेकिन क्या है असली कहानी?

असम की सोशल मीडिया स्टार अर्चिता फुकन, उर्फ बेबीडॉल आर्ची, ने ‘डेम अन ग्रर’ पर बोल्ड डांस मूव्स से इंटरनेट पर धूम मचा दी। लेकिन MMS लीक और पॉर्न इंडस्ट्री की अफवाहों ने विवाद खड़ा कर दिया। क्या है वायरल वीडियो की सच्चाई?

Related Articles

Popular Categories