Sun, Feb 8, 2026
12 C
Gurgaon

हार्डवेयर कारोबारी से पांच लाख की धोखाधड़ी

जोधपुर, 13 जनवरी (हि.स.)। शहर के एक हार्डवेयर कारोबारी से फेसबुक पर फै्रण्ड बनी युवती और उसके परिचितों ने क्रिप्टो करेंसी में टे्रडिंग के नाम पर पांच लाख रूपयों की धोखाधड़ी कर ली। पीडि़त को रूपए वापिस नहीं मिलने पर अब पुलिस की शरण लेकर केस दर्ज करवाया है। पुलिस ने इसमें अग्रिम पड़ताल आरंभ की है।

प्रतापनगर पुलिस ने बताया कि कमला नेहरू नगर डी-3 में रहने वाले राजेश धूत पुत्र फूलचन्द धूत की तरफ से रिपोर्ट दी गई। इसमें बताया कि वह हार्डवेयर का कारोबार करता है। जुलाई 2024 उसके पास फेसबुक से स्वाति नेहा के नाम फ्रेंडशिप रिक्वेस्ट आयी थी। कुछ दिनों की बातचीत के बाद स्वाति नेहा ने वाटसएप से उसके नम्बर पर मैसेज भेजा और कहा कि उसके अंकल जोकि अमेरिका में रहते हैं और उनको क्रिप्टोकरेन्सी की ट्रेडिंग में बीस साल का अनुभव है। वो उसे को टिप भेजते है जिसमें निश्चित लाभ होता है।

स्वाति नेहा ने मेरे को बोला कि आप भी इसमे पैसे लगाओं आपको भी लाभ होगा। जिस पर स्वाति नेहा ने वेबबूल कस्टनमर सर्विस मे रजिस्ट्रेशन करवाकर लिंक भेजा। उसके बाद में स्वाति नेहा नेे वाटसएप पर एक खाता संख्या फेडरल बैंक का भेजा जिसमें 50000 रूपए जमा करवाने का बोला था। तब खाते में आईसीआईसीआई बैंक के खाता नम्बर से 07 सितंबर 2024 को 50000 रूपए भेजे थे। उसके बाद अन्य खाता आईसीआईसीआई बैंक के खाता नम्बर 10 सितंबर 2024 को 4,50,000 बंधन बैंक खाते मेें भेजे थे। स्वाति नेहा और उसके परिचितों ने ना तो लाभांश दिया और ना ही दी गई राशि वापिस लौटाई। अब तब उसकी राशि वापिस नहीं मिली है। प्रतापनगर पुलिस ने बताया कि पीडि़त की तरफ से साइबर सैल में भी शिकायत दी गई है। मामले में अब अग्रिम जांच की जा रही है।

Archita phukan का वायरल वीडियो लिंक, क्या है नजारा?

असम की सोशल मीडिया सनसनी Archita phukan, उर्फ बेबीडॉल आर्ची, ने ‘डेम अन ग्रर’ पर बोल्ड डांस वीडियो से इंटरनेट पर धूम मचा दी। लेकिन MMS लीक और पॉर्न इंडस्ट्री की अफवाहों ने विवाद खड़ा कर दिया। वीडियो में क्या है नजारा, और क्या है सच?

SGT University में नजीब जंग ने की डिस्टेंस और ऑनलाइन एजुकेशन सेंटर की घोषणा!

SGT यूनिवर्सिटी में नजीब जंग ने सिर्फ प्रेरणा नहीं दी, बल्कि एक नई शिक्षा क्रांति की नींव भी रखी। क्या है इसकी खासियत?

SGT विश्वविद्यालय में रक्तदान शिविर: चरक जयंती पर मानवता की अनमोल मिसाल

SGT विश्वविद्यालय में चरक जयंती पर लगे रक्तदान शिविर ने आयुर्वेद की मूल भावना – सेवा और करुणा – को जीवंत किया।

अर्चिता फुकन का वायरल वीडियो: बेबीडॉल आर्ची की ‘डेम अन ग्रर’ पर सिजलिंग मूव्स ने मचाया तहलका, लेकिन क्या है असली कहानी?

असम की सोशल मीडिया स्टार अर्चिता फुकन, उर्फ बेबीडॉल आर्ची, ने ‘डेम अन ग्रर’ पर बोल्ड डांस मूव्स से इंटरनेट पर धूम मचा दी। लेकिन MMS लीक और पॉर्न इंडस्ट्री की अफवाहों ने विवाद खड़ा कर दिया। क्या है वायरल वीडियो की सच्चाई?

Related Articles

Popular Categories