इंस्टाग्राम से दोस्ती कर युवती का वीडियो बनाया अश्लील, वायरल करने की धमकी देकर की छेड़खानी

0
266

मुरादाबाद के सिविल लाइंस थाना क्षेत्र में सोशल मीडिया के जरिए ठगी और ब्लैकमेलिंग का एक गंभीर मामला सामने आया है। यहां एक युवक ने इंस्टाग्राम पर दोस्ती कर एक युवती की निजी तस्वीरों और वीडियो को अश्लील रूप में एडिट कर उसे ब्लैकमेल किया और उसके साथ छेड़खानी की।

पीड़िता, जो नवीन नगर कॉलोनी की निवासी है और एक ऑनलाइन कंपनी में काम करती थी, की पहचान कांठ थाना क्षेत्र के वेगमपुरा निवासी सारिक से इंस्टाग्राम के जरिए हुई थी। बातचीत बढ़ने के बाद दोनों के बीच प्रेम संबंध बन गए।

इसी दौरान आरोपी ने युवती की इंस्टाग्राम आईडी हैक कर ली और उसके निजी फोटो व वीडियो चुरा लिए। आरोप है कि उसने इन फोटो और वीडियो को एडिट कर अश्लील बना दिया और उन्हें सोशल मीडिया पर वायरल करने की धमकी देने लगा।

पीड़िता के अनुसार, 5 जून 2025 को आरोपी ने इन्हीं वीडियो को वायरल करने की धमकी देकर उसके साथ छेड़खानी की। विरोध करने पर आरोपी ने शादी का झांसा देकर उसे चुप करा दिया। लेकिन गुरुवार को आरोपी ने शादी से साफ इनकार कर दिया, जिसके बाद युवती ने पुलिस से शिकायत की।

सीओ सिविल लाइंस कुलदीप गुप्ता ने बताया कि पीड़िता की तहरीर पर आरोपी के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है और मामले की जांच जारी है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here