नारनौलः हरियाणा सरकार महिलाओं के सशक्तिकरण को प्रतिबद्धः कमलेश सैनी

0
510

नारनाैल, 13 जनवरी (हि.स.)। महिलाओं के सशक्तिकरण व चहुमुखी विकास के लिए मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के नेतृत्व में चल रही हरियाणा सरकार प्रतिबद्धता के साथ कार्य कर रही है। यह बात सोमवार को नगर परिषद की चेयरपर्सन कमलेश सैनी ने नेताजी सुभाष चंद्र बोस स्टेडियम में आयोजित जिला स्तरीय महिला खेलकूद प्रतियोगिता में बतौर मुख्य अतिथि कही। इस कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला कार्यक्रम अधिकारी संगीता यादव ने की।

चेयरपर्सन कमलेश सैनी ने कार्यक्रम में संबोधित करते हुए कहा कि महिलाओं को इस प्रकार की खेलकूद प्रतियोगिताओं में बढ़ चढ़कर भाग लेना चाहिए। यह न केवल उनके शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य के लिए फायदेमंद है, बल्कि यह उन्हें आत्मविश्वास, टीम वर्क और प्रतिस्पर्धी भावना की भावना भी प्रदान करता है।

जिला कार्यक्रम संगीता यादव ने बताया कि इस जिला स्तरीय महिला खेलकूद प्रतियोगिता में खंड स्तर पर आयोजित प्रतियोगिता में प्रथम, द्वितीय व तृतीय स्थान प्राप्त करने वाली महिलाओं ने भाग लिया। उन्होंने बताया कि 30 वर्ष से अधिक उम्र की महिलाओं व 30 वर्ष से कम उम्र की महिलाओं और लड़कियों के लिए खेल प्रतियोगिता करवाई गई। 30 वर्ष से अधिक उम्र की महिलाओं के लिए म्यूजिकल चेयर, 100 मीटर दौड़ व डिस्कस थ्रो खेलकूद प्रतियोगिता करवाई। इसी प्रकार 30 वर्ष से कम उम्र की महिलाओं के लिए 5 किलोमीटर साइकिल दौड़, 300 मीटर व 400 मीटर दौड़ करवाई गई। जिला स्तर पर प्रथम, द्वितीय व तृतीय स्थान प्राप्त करने वाली महिलाओं को प्रमाण पत्र एवं नगद राशि देकर सम्मानित किया। इस मौके पर महिला एवं बाल विकास परियोजना अधिकारी कांता कुमारी के अलावा सुपरवाइजर व अन्य कर्मचारी मौजूद रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here