Mon, Feb 9, 2026
11 C
Gurgaon

माली सैनी महासभा राजस्थान ने विधायक का पुतला फूंका

जयपुर, 13 जनवरी (हि.स.)। जयपुर के श्याम नगर थाने क्षेत्र के कटेवा नगर गुर्जर की थड़ी में मोतीलाल सैनी के घर में घुसकर महिलाओं के साथ मारपीट के विरोध में माली सैनी महासभा राजस्थान ने सोमवार को सोडाला चौराहे पर प्रदर्शन किया। इस दौरान सैकड़ों लोगों ने सिविल लाइंस विधानसभा क्षेत्र के विधायक गोपाल शर्मा का पुतला फूंका और उनके खिलाफ नारे लगाए। महासभा ने सरकार को दो दिन का अल्टीमेटम देते हुए चेतावनी दी कि अगर उनकी मांगें नहीं मानी गईं तो आंदोलन प्रदेश स्तर तक ले जाया जाएगा।

महासभा के महामंत्री सागर मावर ने आरोप लगाया कि विधायक गोपाल शर्मा और पुलिस की मिलीभगत से माली समाज की महिलाओं के साथ मारपीट और दुर्व्यवहार हुआ। उन्होंने कहा कि महिला पुलिसकर्मियों की अनुपस्थिति में महिलाओं को सड़क पर घसीटा गया, जिससे पूरे माली समाज में रोष है। महासभा ने सोमवार को सांकेतिक विरोध प्रदर्शन किया और सरकार से तत्काल कार्रवाई की मांग की। महासभा ने कहा कि यह आंदोलन महिलाओं के अधिकारों और न्याय के लिए है। प्रदर्शन में माली सैनी महासभा के उपाध्यक्ष एडवोकेट मनोज अजमेरा, बाबूलाल सैनी, भंवरलाल सैनी, विनीत सांखला, महामंत्री सुरेश सैनी, सचिव लालचंद सैनी, यूथ विंग अध्यक्ष अमित सैनी और कार्यकारी अध्यक्ष किरोड़ी लाल सैनी सहित कई गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।

Archita phukan का वायरल वीडियो लिंक, क्या है नजारा?

असम की सोशल मीडिया सनसनी Archita phukan, उर्फ बेबीडॉल आर्ची, ने ‘डेम अन ग्रर’ पर बोल्ड डांस वीडियो से इंटरनेट पर धूम मचा दी। लेकिन MMS लीक और पॉर्न इंडस्ट्री की अफवाहों ने विवाद खड़ा कर दिया। वीडियो में क्या है नजारा, और क्या है सच?

SGT University में नजीब जंग ने की डिस्टेंस और ऑनलाइन एजुकेशन सेंटर की घोषणा!

SGT यूनिवर्सिटी में नजीब जंग ने सिर्फ प्रेरणा नहीं दी, बल्कि एक नई शिक्षा क्रांति की नींव भी रखी। क्या है इसकी खासियत?

SGT विश्वविद्यालय में रक्तदान शिविर: चरक जयंती पर मानवता की अनमोल मिसाल

SGT विश्वविद्यालय में चरक जयंती पर लगे रक्तदान शिविर ने आयुर्वेद की मूल भावना – सेवा और करुणा – को जीवंत किया।

अर्चिता फुकन का वायरल वीडियो: बेबीडॉल आर्ची की ‘डेम अन ग्रर’ पर सिजलिंग मूव्स ने मचाया तहलका, लेकिन क्या है असली कहानी?

असम की सोशल मीडिया स्टार अर्चिता फुकन, उर्फ बेबीडॉल आर्ची, ने ‘डेम अन ग्रर’ पर बोल्ड डांस मूव्स से इंटरनेट पर धूम मचा दी। लेकिन MMS लीक और पॉर्न इंडस्ट्री की अफवाहों ने विवाद खड़ा कर दिया। क्या है वायरल वीडियो की सच्चाई?

Related Articles

Popular Categories