छत्तीसगढ़ सशस्त्र बल भर्ती 2026: दस्तावेज सत्यापन 12 जनवरी से शुरू

0
419

छत्तीसगढ़ सशस्त्र बल भर्ती प्रक्रिया 2023-24 के अंतर्गत चयनित अभ्यर्थियों के लिए दस्तावेज सत्यापन की समय-सारणी जारी कर दी गई है। यह प्रक्रिया 12 जनवरी 2026 से 2 फरवरी 2026 तक रायपुर स्थित 4वीं वाहिनी, छत्तीसगढ़ सशस्त्र बल, माना में आयोजित की जाएगी।

भर्ती समिति के अनुसार सभी अभ्यर्थियों को अपने निर्धारित दिन सुबह 8 बजे अनिवार्य रूप से उपस्थित होना होगा।


📅 दस्तावेज सत्यापन की तिथि-वार सूची

पदतिथि
मेल नर्स12 व 13 जनवरी 2026
फीमेल नर्स14 से 21 जनवरी 2026
लैब टेक्नीशियन22 जनवरी 2026
फार्मासिस्ट23, 27, 28 व 29 जनवरी 2026
नर्सिंग असिस्टेंट व ड्रेसर30 जनवरी 2026
कम्पाउंडर2 फरवरी 2026

🎫 प्रवेश पत्र कैसे डाउनलोड करें?

अभ्यर्थी अपने एडमिट कार्ड निर्धारित तिथि से 10 दिन पूर्व छत्तीसगढ़ पुलिस की आधिकारिक वेबसाइट से डाउनलोड कर सकते हैं:

👉 www.cgpolice.gov.in


📑 जरूरी निर्देश

अभ्यर्थियों को निम्नलिखित साथ लाना अनिवार्य है:

  • सभी शैक्षणिक व तकनीकी योग्यता के मूल दस्तावेज
  • उनकी फोटोकॉपी
  • प्रवेश पत्र (Admit Card)
  • वैध पहचान पत्र

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here