आजमगढ़ में ट्रेलर की टक्कर से बाइक सवार पूर्व प्रधान समेत दो की मौत

आजमगढ़। ट्रेलर की टक्कर से बाइक सवार की मौत का एक दर्दनाक मामला जिले के गंभीरपुर थाना क्षेत्र के बिंद्राबाजार कस्बे में सामने आया है। रविवार देर रात तेज रफ्तार ट्रेलर ने बाइक को पीछे से टक्कर मार दी, जिससे बाइक सवार दो युवकों की मौके पर ही मौत हो गई।

घटना रात करीब 9 बजे की है। आज़मगढ़ की ओर से अपाचे बाइक पर सवार होकर दो युवक अपने घर लौट रहे थे। जैसे ही वे गंभीरपुर कस्बे में पहुंचे, पीछे से आ रहे तेज रफ्तार ट्रेलर ने उनकी बाइक में जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि दोनों की घटनास्थल पर ही मौत हो गई।

मृतकों की पहचान

मृतकों की पहचान इस प्रकार हुई है —
🔹 संतोष यादव (38), पूर्व ग्राम प्रधान, निवासी ग्राम सिंघड़ा, थाना गंभीरपुर
🔹 संदीप यादव (32), निवासी ग्राम भगवानपुर, थाना बरदह

पुलिस ने चालक को पकड़ा

हादसे के बाद ट्रेलर चालक वाहन लेकर फरार हो गया, लेकिन पुलिस ने पीछा कर ट्रेलर समेत चालक और खलासी को पकड़ लिया। दोनों को हिरासत में लेकर थाने लाया गया है।

पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और परिजनों को सूचना दे दी गई है।

पुलिस का बयान

सीओ सदर आस्था जायसवाल ने बताया कि ट्रेलर की टक्कर से बाइक सवार दो व्यक्तियों की मौत हुई है। मामले में ट्रेलर चालक और खलासी को हिरासत में लेकर विधिक कार्रवाई की जा रही है।

Archita phukan का वायरल वीडियो लिंक, क्या है नजारा?

असम की सोशल मीडिया सनसनी Archita phukan, उर्फ बेबीडॉल आर्ची, ने ‘डेम अन ग्रर’ पर बोल्ड डांस वीडियो से इंटरनेट पर धूम मचा दी। लेकिन MMS लीक और पॉर्न इंडस्ट्री की अफवाहों ने विवाद खड़ा कर दिया। वीडियो में क्या है नजारा, और क्या है सच?

SGT University में नजीब जंग ने की डिस्टेंस और ऑनलाइन एजुकेशन सेंटर की घोषणा!

SGT यूनिवर्सिटी में नजीब जंग ने सिर्फ प्रेरणा नहीं दी, बल्कि एक नई शिक्षा क्रांति की नींव भी रखी। क्या है इसकी खासियत?

SGT विश्वविद्यालय में रक्तदान शिविर: चरक जयंती पर मानवता की अनमोल मिसाल

SGT विश्वविद्यालय में चरक जयंती पर लगे रक्तदान शिविर ने आयुर्वेद की मूल भावना – सेवा और करुणा – को जीवंत किया।

अर्चिता फुकन का वायरल वीडियो: बेबीडॉल आर्ची की ‘डेम अन ग्रर’ पर सिजलिंग मूव्स ने मचाया तहलका, लेकिन क्या है असली कहानी?

असम की सोशल मीडिया स्टार अर्चिता फुकन, उर्फ बेबीडॉल आर्ची, ने ‘डेम अन ग्रर’ पर बोल्ड डांस मूव्स से इंटरनेट पर धूम मचा दी। लेकिन MMS लीक और पॉर्न इंडस्ट्री की अफवाहों ने विवाद खड़ा कर दिया। क्या है वायरल वीडियो की सच्चाई?

Related Articles

Popular Categories