मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने दी मकर संक्रांति की शुभकामनाएँ

0
264

शिमला, 14 जनवरी (हि.स.)। हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने प्रदेशवासियों को मकर संक्रांति की हार्दिक शुभकामनाएँ दी हैं। उन्होंने कहा कि तिल-गुड़ की मिठास की तरह आपके जीवन में हर दिन सुख, समृद्धि और नई आशाएँ आकार लें।

मुख्यमंत्री ने भगवान सूर्य देव से प्रार्थना करते हुए सभी के जीवन में समृद्धि, उत्तम स्वास्थ्य और अपार खुशियों की कामना की।

उन्होंने कहा कि मकर संक्रांति का यह पावन पर्व हमें परंपराओं और संस्कृति से जोड़ता है। यह त्योहार न केवल हमारी सामाजिक एकता को मजबूत करता है बल्कि हमें प्रकृति के प्रति आभार व्यक्त करने की भी प्रेरणा देता है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here