Tue, Feb 3, 2026
16 C
Gurgaon

मुंबई कोर्ट में मानहानि केस चलाने की अनुमति, समीर वानखेड़े को दिल्ली हाईकोर्ट से मिली राहत

नई दिल्ली, 03 फरवरी (हि.स.)।
दिल्ली उच्च न्यायालय ने नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (एनसीबी) के पूर्व अधिकारी समीर वानखेड़े को बड़ी राहत दी है। कोर्ट ने उन्हें आर्यन खान ड्रग्स केस से जुड़ी वेब सीरीज ‘द बैड्स ऑफ बॉलीवुड’ में अपने कथित आपत्तिजनक चित्रण को लेकर मुंबई की अदालत में मानहानि का मुकदमा दायर करने की अनुमति दे दी है।

⚖️ 12 फरवरी को मुंबई कोर्ट में पेश होने का आदेश

जस्टिस विकास महाजन की पीठ ने समीर वानखेड़े को निर्देश दिया कि वे 12 फरवरी को मुंबई की संबंधित अदालत में पेश हों। इससे पहले 29 जनवरी को जस्टिस पुरुषेंद्र कौरव ने यह कहते हुए याचिका खारिज कर दी थी कि दिल्ली हाईकोर्ट इस मामले की सुनवाई के लिए उपयुक्त मंच नहीं है।

🎬 नेटफ्लिक्स और शाहरुख खान के खिलाफ याचिका

समीर वानखेड़े ने वेब सीरीज के निर्माताओं, नेटफ्लिक्स, अभिनेता शाहरुख खान और उनकी पत्नी की कंपनी रेड चिलीज एंटरटेनमेंट के खिलाफ याचिका दायर की थी।
उन्होंने आरोप लगाया कि सीरीज में उन्हें और जांच एजेंसी को गलत एवं नकारात्मक रूप में दिखाया गया है।

💰 2 करोड़ रुपये के हर्जाने की मांग

याचिका में 2 करोड़ रुपये के हर्जाने की मांग की गई थी। वानखेड़े ने यह भी कहा कि यदि कोर्ट हर्जाना तय करता है तो वह राशि टाटा मेमोरियल अस्पताल को दी जाए।

⚠️ कोर्ट कार्य में हस्तक्षेप का आरोप

वानखेड़े का कहना है कि आर्यन खान मामला अभी बॉम्बे उच्च न्यायालय और ट्रायल कोर्ट में लंबित है, ऐसे में इस विषय पर वेब सीरीज बनाना न्यायिक प्रक्रिया में हस्तक्षेप के समान है।

📌 आईटी एक्ट और न्याय संहिता उल्लंघन का दावा

याचिका में यह भी आरोप लगाया गया कि वेब सीरीज की सामग्री सूचना प्रौद्योगिकी अधिनियम और भारतीय न्याय संहिता के कई प्रावधानों का उल्लंघन करती है और राष्ट्रीय भावनाओं को आहत करती है।

Archita phukan का वायरल वीडियो लिंक, क्या है नजारा?

असम की सोशल मीडिया सनसनी Archita phukan, उर्फ बेबीडॉल आर्ची, ने ‘डेम अन ग्रर’ पर बोल्ड डांस वीडियो से इंटरनेट पर धूम मचा दी। लेकिन MMS लीक और पॉर्न इंडस्ट्री की अफवाहों ने विवाद खड़ा कर दिया। वीडियो में क्या है नजारा, और क्या है सच?

SGT University में नजीब जंग ने की डिस्टेंस और ऑनलाइन एजुकेशन सेंटर की घोषणा!

SGT यूनिवर्सिटी में नजीब जंग ने सिर्फ प्रेरणा नहीं दी, बल्कि एक नई शिक्षा क्रांति की नींव भी रखी। क्या है इसकी खासियत?

SGT विश्वविद्यालय में रक्तदान शिविर: चरक जयंती पर मानवता की अनमोल मिसाल

SGT विश्वविद्यालय में चरक जयंती पर लगे रक्तदान शिविर ने आयुर्वेद की मूल भावना – सेवा और करुणा – को जीवंत किया।

अर्चिता फुकन का वायरल वीडियो: बेबीडॉल आर्ची की ‘डेम अन ग्रर’ पर सिजलिंग मूव्स ने मचाया तहलका, लेकिन क्या है असली कहानी?

असम की सोशल मीडिया स्टार अर्चिता फुकन, उर्फ बेबीडॉल आर्ची, ने ‘डेम अन ग्रर’ पर बोल्ड डांस मूव्स से इंटरनेट पर धूम मचा दी। लेकिन MMS लीक और पॉर्न इंडस्ट्री की अफवाहों ने विवाद खड़ा कर दिया। क्या है वायरल वीडियो की सच्चाई?
spot_img

Related Articles

Popular Categories