Thu, Feb 5, 2026
22 C
Gurgaon

नोएडा में अलग-अलग सड़क हादसों में तीन की मौत, एक गंभीर घायल

🚨 अलग-अलग स्थानों पर हुए हादसे

उत्तर प्रदेश के जनपद नोएडा में विभिन्न स्थानों पर हुए अलग-अलग सड़क हादसों में तीन लोगों की मौत हो गई। पुलिस ने सभी मामलों में रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

🏍️ बिसरख में अज्ञात वाहन की टक्कर

थाना बिसरख क्षेत्र के तिगरी गोल चक्कर के पास बीती रात एक मोटरसाइकिल सवार को अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी।
गंभीर रूप से घायल युवक को अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
मृतक की पहचान आदेश शर्मा, पुत्र दिनेश शर्मा, निवासी सिद्धार्थ विहार, विजयनगर (गाजियाबाद) के रूप में हुई है।
पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की मदद से आरोपी वाहन चालक की तलाश कर रही है।

🚶 जेवर में पैदल व्यक्ति की मौत

थाना जेवर क्षेत्र के गोपालगढ़ गांव के पास पैदल जा रहे एक व्यक्ति को अज्ञात वाहन ने तेज रफ्तार और लापरवाही से टक्कर मार दी।
इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।
मृतक की पहचान सुखबीर (67 वर्ष), पूर्व ग्राम प्रधान, निवासी गोपालगढ़ के रूप में हुई है।
पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

🚜 दनकौर में ट्रैक्टर-मिक्सर पलटा

थाना दनकौर क्षेत्र के समसपुर गांव के पास बुधवार शाम ट्रैक्टर पर लगी मिक्सर मशीन अनियंत्रित होकर पलट गई।
इस हादसे में मिक्सर मशीन पर सवार युवक गंभीर रूप से घायल हो गया।
इलाज के दौरान ग्रेटर नोएडा के कैलाश अस्पताल में उसकी मौत हो गई।
मृतक की पहचान अफजल (26 वर्ष), निवासी बुलंदशहर के रूप में हुई है।

⚠️ घंघोला-मायचा रोड पर बाइक हादसा

एक अन्य घटना में घंघोला से मायचा रोड पर सड़क के बीच लगे जामुन के पेड़ से बाइक सवार संदीप टकरा गया।
हादसे में वह गंभीर रूप से घायल हो गया और उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

👮 पुलिस जांच जारी

पुलिस ने सभी मामलों में शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
परिजनों की शिकायत के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

Archita phukan का वायरल वीडियो लिंक, क्या है नजारा?

असम की सोशल मीडिया सनसनी Archita phukan, उर्फ बेबीडॉल आर्ची, ने ‘डेम अन ग्रर’ पर बोल्ड डांस वीडियो से इंटरनेट पर धूम मचा दी। लेकिन MMS लीक और पॉर्न इंडस्ट्री की अफवाहों ने विवाद खड़ा कर दिया। वीडियो में क्या है नजारा, और क्या है सच?

SGT University में नजीब जंग ने की डिस्टेंस और ऑनलाइन एजुकेशन सेंटर की घोषणा!

SGT यूनिवर्सिटी में नजीब जंग ने सिर्फ प्रेरणा नहीं दी, बल्कि एक नई शिक्षा क्रांति की नींव भी रखी। क्या है इसकी खासियत?

SGT विश्वविद्यालय में रक्तदान शिविर: चरक जयंती पर मानवता की अनमोल मिसाल

SGT विश्वविद्यालय में चरक जयंती पर लगे रक्तदान शिविर ने आयुर्वेद की मूल भावना – सेवा और करुणा – को जीवंत किया।

अर्चिता फुकन का वायरल वीडियो: बेबीडॉल आर्ची की ‘डेम अन ग्रर’ पर सिजलिंग मूव्स ने मचाया तहलका, लेकिन क्या है असली कहानी?

असम की सोशल मीडिया स्टार अर्चिता फुकन, उर्फ बेबीडॉल आर्ची, ने ‘डेम अन ग्रर’ पर बोल्ड डांस मूव्स से इंटरनेट पर धूम मचा दी। लेकिन MMS लीक और पॉर्न इंडस्ट्री की अफवाहों ने विवाद खड़ा कर दिया। क्या है वायरल वीडियो की सच्चाई?
spot_img

Related Articles

Popular Categories