🔹 दालमंडी ध्वस्तीकरण अभियान तेज
वाराणसी के दालमंडी क्षेत्र में ध्वस्तीकरण की कार्रवाई तेजी से जारी है।
लोक निर्माण विभाग के अधिशासी अभियंता के.के. सिंह ने बताया कि अब तक कुल 50 मकान तोड़े जा चुके हैं।
🔹 21 मकान एक दिन में ढहाए गए
नगर निगम की सूची में शामिल जर्जर मकानों को गिराया जा रहा है।
सिर्फ कल ही 21 जर्जर मकानों को तोड़ा गया।
वहीं, वाराणसी विकास प्राधिकरण की सूची में बिना नक्शा पास भवनों पर कार्रवाई की जा रही है।
🔹 पुलिस की मदद से खाली कराए जा रहे मकान
कई जर्जर मकानों में अभी भी परिवार रह रहे हैं।
उन्हें सुरक्षित स्थान पर भेजने के लिए स्थानीय पुलिस की मदद ली जा रही है।
लोक निर्माण विभाग ने रजिस्ट्री प्रक्रिया पूरी कर ली है।
प्रभावित लोगों को मुआवजा राशि देने की कार्रवाई भी की गई है।
🔹 बदलेगा दालमंडी का स्वरूप
जिला प्रशासन के निर्देश पर अभियान जारी है।
अधिकारियों का दावा है कि जल्द ही दालमंडी क्षेत्र लेआउट के अनुसार व्यवस्थित मार्ग के रूप में दिखाई देगा।



