Thu, Feb 12, 2026
14 C
Gurgaon

अभिनेता सैफ अली खान पर मुंबई में चाकू से हमला, लीलावती अस्पताल में की गई सर्जरी

मुंबई, 16 जनवरी (हि.स.)। फिल्म अभिनेता सैफ अली खान बांद्रा स्थित अपने घर पर घुसे अज्ञात व्यक्ति के चाकू के हमले में घायल हो गए हैं। उन्हें लीलावती अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उनकी हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है। मुंबई पुलिस ने कहा है कि अभिनेता के घर पर घुसे व्यक्ति की पहले उनकी नौकरानी से बहस हुई। इस बीच सैफ पहुंचे और उन्होंने उस व्यक्ति से कारण पूछा तो उसने उनपर चाकू से हमला कर दिया।

लीलावती अस्पताल के सीओओ डॉ. नीरज उत्तभानी ने बताया कि सैफ को उनके यहां तड़के साढ़े तीन बजे लाया गया। उनके शरीर पर छह जख्म मिले हैं। रीढ़ की हड्डी और गले के पास गहरी चोट है। सुबह साढ़े पांच बजे उनकी सर्जरी की गई। वह खतरे से बाहर हैं। पुलिस का कहना है कि उनके निजी सुरक्षागार्डों और निजी स्टाफ के सदस्यों के मोबाइल फोन की जांच की जा रही है।

फिल्म अभिनेता सैफ अली खान का बांद्रा की सतगुरु शरण बिल्डिंग में आलीशान थ्री बेडरूम अपार्टमेंट है। इसमें छत, बालकनी और स्विमिंग पूल भी है। इस अपार्टमेंट में सैफ करीना कपूर खान और बच्चे तैमूर और जेह भी उनके साथ रहते हैं।

Archita phukan का वायरल वीडियो लिंक, क्या है नजारा?

असम की सोशल मीडिया सनसनी Archita phukan, उर्फ बेबीडॉल आर्ची, ने ‘डेम अन ग्रर’ पर बोल्ड डांस वीडियो से इंटरनेट पर धूम मचा दी। लेकिन MMS लीक और पॉर्न इंडस्ट्री की अफवाहों ने विवाद खड़ा कर दिया। वीडियो में क्या है नजारा, और क्या है सच?

SGT University में नजीब जंग ने की डिस्टेंस और ऑनलाइन एजुकेशन सेंटर की घोषणा!

SGT यूनिवर्सिटी में नजीब जंग ने सिर्फ प्रेरणा नहीं दी, बल्कि एक नई शिक्षा क्रांति की नींव भी रखी। क्या है इसकी खासियत?

SGT विश्वविद्यालय में रक्तदान शिविर: चरक जयंती पर मानवता की अनमोल मिसाल

SGT विश्वविद्यालय में चरक जयंती पर लगे रक्तदान शिविर ने आयुर्वेद की मूल भावना – सेवा और करुणा – को जीवंत किया।

अर्चिता फुकन का वायरल वीडियो: बेबीडॉल आर्ची की ‘डेम अन ग्रर’ पर सिजलिंग मूव्स ने मचाया तहलका, लेकिन क्या है असली कहानी?

असम की सोशल मीडिया स्टार अर्चिता फुकन, उर्फ बेबीडॉल आर्ची, ने ‘डेम अन ग्रर’ पर बोल्ड डांस मूव्स से इंटरनेट पर धूम मचा दी। लेकिन MMS लीक और पॉर्न इंडस्ट्री की अफवाहों ने विवाद खड़ा कर दिया। क्या है वायरल वीडियो की सच्चाई?

Related Articles

Popular Categories