Mon, Feb 23, 2026
22 C
Gurgaon

कोटली में नीलम को इंसाफ दिलाने की मांग, सैकड़ों लोगों ने निकाली विरोध रैली

🔹 न्यू बस स्टैंड से एसडीएम कार्यालय तक रैली

मंडी जिले के उपमंडल कोटली में महिला नीलम की कथित तौर पर जिंदा जलाकर हत्या किए जाने के मामले में लोगों का आक्रोश फूट पड़ा। नीलम को इंसाफ दिलाने की मांग को लेकर सोमवार को सैकड़ों लोगों ने विशाल रैली निकाली।

रैली न्यू बस स्टैंड कोटली से शुरू होकर नारेबाजी करते हुए एसडीएम कार्यालय तक पहुंची। प्रदर्शनकारियों का आरोप था कि पूर्व सूचना देने के बावजूद प्रशासनिक अधिकारी समय पर मौजूद नहीं थे।

🔹 पीजीआई में हुई थी मौत

बताया जा रहा है कि तुंगल क्षेत्र में कुछ दिन पहले नीलम को उसके ही घर के भीतर आग के हवाले कर दिया गया। घटना में उसकी दोनों टांगें टूटी हुई पाई गईं। करीब 10–12 दिन तक उसने पोस्ट ग्रेजुएट इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल एजुकेशन एंड रिसर्च (पीजीआई) में जीवन के लिए संघर्ष किया, लेकिन अंततः उसकी मौत हो गई। वह अपने पीछे दो छोटे बच्चों को छोड़ गई।

🔹 प्रशासन पर लापरवाही का आरोप

समाजसेविका अनुपमा सिंह ने कहा कि ज्ञापन सौंपने के लिए प्रशासन से समय लिया गया था, फिर भी अधिकारी निर्धारित समय पर उपस्थित नहीं हुए। बाद में फोन कर एसडीएम को बुलाया गया और करीब एक घंटे बाद उन्हें ज्ञापन सौंपा गया।

प्रदर्शनकारियों ने मांग की कि संबंधित अधिकारी खुलकर सामने आएं, अब तक हुई कार्रवाई की स्पष्ट जानकारी दें और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई सुनिश्चित करें।

🔹 न्याय की पुकार जारी

प्रदर्शनकारियों का कहना है कि यह रैली सिर्फ एक परिवार के लिए नहीं, बल्कि समाज में सुरक्षा और न्याय की मांग का प्रतीक है। कोटली की जनता ने स्पष्ट किया है कि नीलम को इंसाफ मिलने तक उनका आंदोलन जारी रहेगा।

Archita phukan का वायरल वीडियो लिंक, क्या है नजारा?

असम की सोशल मीडिया सनसनी Archita phukan, उर्फ बेबीडॉल आर्ची, ने ‘डेम अन ग्रर’ पर बोल्ड डांस वीडियो से इंटरनेट पर धूम मचा दी। लेकिन MMS लीक और पॉर्न इंडस्ट्री की अफवाहों ने विवाद खड़ा कर दिया। वीडियो में क्या है नजारा, और क्या है सच?

SGT University में नजीब जंग ने की डिस्टेंस और ऑनलाइन एजुकेशन सेंटर की घोषणा!

SGT यूनिवर्सिटी में नजीब जंग ने सिर्फ प्रेरणा नहीं दी, बल्कि एक नई शिक्षा क्रांति की नींव भी रखी। क्या है इसकी खासियत?

SGT विश्वविद्यालय में रक्तदान शिविर: चरक जयंती पर मानवता की अनमोल मिसाल

SGT विश्वविद्यालय में चरक जयंती पर लगे रक्तदान शिविर ने आयुर्वेद की मूल भावना – सेवा और करुणा – को जीवंत किया।

अर्चिता फुकन का वायरल वीडियो: बेबीडॉल आर्ची की ‘डेम अन ग्रर’ पर सिजलिंग मूव्स ने मचाया तहलका, लेकिन क्या है असली कहानी?

असम की सोशल मीडिया स्टार अर्चिता फुकन, उर्फ बेबीडॉल आर्ची, ने ‘डेम अन ग्रर’ पर बोल्ड डांस मूव्स से इंटरनेट पर धूम मचा दी। लेकिन MMS लीक और पॉर्न इंडस्ट्री की अफवाहों ने विवाद खड़ा कर दिया। क्या है वायरल वीडियो की सच्चाई?

Related Articles

Popular Categories