Mon, Feb 23, 2026
22 C
Gurgaon

कोच नीतीश मिश्रा के नेतृत्व में बिहार सीनियर फुटबॉल टीम सिक्किम रवाना

🔹 खेलो इंडिया ट्रेवल गेम में बिहार की भागीदारी

सहरसा से ताल्लुक रखने वाले कोच नीतीश मिश्रा के नेतृत्व में बिहार सीनियर फुटबॉल टीम प्रथम खेलो इंडिया ट्रेवल राष्ट्रीय प्रतियोगिता के लिए सिक्किम रवाना हो गई है। यह प्रतियोगिता 19 से 28 फरवरी तक सिक्किम के नामची शहर में आयोजित हो रही है।

टीम फिलहाल नामची स्थित बाइचुंग स्टेडियम में अभ्यास कर रही है।

🔹 पहले भी दिला चुके हैं सफलता

नीतीश मिश्रा इससे पहले जम्मू-कश्मीर में आयोजित अंडर-17 फुटबॉल प्रतियोगिता में बिहार को पदक दिला चुके हैं। खेल विभाग और बिहार राज्य खेल प्राधिकरण द्वारा उन्हें दोबारा सीनियर टीम का कोच नियुक्त किया गया है।

उनके नेतृत्व में बिहार सीनियर फुटबॉल टीम से बेहतर प्रदर्शन और पदक की उम्मीद की जा रही है।

🔹 संघर्ष से सफलता तक का सफर

कोसी के कछार पर स्थित एकाढ़ ग्राम के रहने वाले नीतीश मिश्रा चार भाई-बहनों में सबसे छोटे हैं। उनके पिता भगवान मिश्र और माता मुन्नी देवी हैं। सीमित संसाधनों और कठिन परिस्थितियों के बावजूद उन्होंने राष्ट्रीय स्तर पर कई बार बिहार का प्रतिनिधित्व किया है।

वर्तमान में वे मध्य विद्यालय जेल कॉलोनी में शारीरिक शिक्षक के पद पर कार्यरत हैं। उनके दादा उमानाथ मिश्रा और दादी फोटो देवी ने हमेशा उन्हें प्रोत्साहित किया।

नीतीश मिश्रा ने खेल विभाग की मंत्री श्रेयसी सिंह, मुख्य सचिव महेंद्र कुमार और महानिदेशक रविंद्र शंकरण के प्रति आभार जताया।

Archita phukan का वायरल वीडियो लिंक, क्या है नजारा?

असम की सोशल मीडिया सनसनी Archita phukan, उर्फ बेबीडॉल आर्ची, ने ‘डेम अन ग्रर’ पर बोल्ड डांस वीडियो से इंटरनेट पर धूम मचा दी। लेकिन MMS लीक और पॉर्न इंडस्ट्री की अफवाहों ने विवाद खड़ा कर दिया। वीडियो में क्या है नजारा, और क्या है सच?

SGT University में नजीब जंग ने की डिस्टेंस और ऑनलाइन एजुकेशन सेंटर की घोषणा!

SGT यूनिवर्सिटी में नजीब जंग ने सिर्फ प्रेरणा नहीं दी, बल्कि एक नई शिक्षा क्रांति की नींव भी रखी। क्या है इसकी खासियत?

SGT विश्वविद्यालय में रक्तदान शिविर: चरक जयंती पर मानवता की अनमोल मिसाल

SGT विश्वविद्यालय में चरक जयंती पर लगे रक्तदान शिविर ने आयुर्वेद की मूल भावना – सेवा और करुणा – को जीवंत किया।

अर्चिता फुकन का वायरल वीडियो: बेबीडॉल आर्ची की ‘डेम अन ग्रर’ पर सिजलिंग मूव्स ने मचाया तहलका, लेकिन क्या है असली कहानी?

असम की सोशल मीडिया स्टार अर्चिता फुकन, उर्फ बेबीडॉल आर्ची, ने ‘डेम अन ग्रर’ पर बोल्ड डांस मूव्स से इंटरनेट पर धूम मचा दी। लेकिन MMS लीक और पॉर्न इंडस्ट्री की अफवाहों ने विवाद खड़ा कर दिया। क्या है वायरल वीडियो की सच्चाई?

Related Articles

Popular Categories