उज्जैन में आज ग्रामीण डाक सेवक सम्मेलन, केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया करेंगे अध्यक्षता

0
199

मध्य प्रदेश के उज्जैन में आज ग्रामीण डाक सेवक सम्मेलन उज्जैन का आयोजन किया जा रहा है। भारतीय डाक विभाग द्वारा आयोजित यह सम्मेलन शाम 5 बजे कार्तिक मेला ग्राउंड पर होगा। कार्यक्रम में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहेंगे, जबकि इसकी अध्यक्षता केंद्रीय संचार एवं उत्तरपूर्व क्षेत्र विकास मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया करेंगे।

इस अवसर पर केंद्रीय महिला एवं बाल विकास राज्यमंत्री सावित्री ठाकुर, प्रदेश के जल संसाधन मंत्री तुलसीराम मिलावट, उज्जैन सांसद अनिल फिरोजिया सहित कई जनप्रतिनिधि मौजूद रहेंगे।

📌 सम्मेलन का उद्देश्य

इस ग्रामीण डाक सेवक सम्मेलन उज्जैन का मुख्य उद्देश्य ग्रामीण डाक सेवकों (जीडीएस) के योगदान को सम्मानित करना है। ग्रामीण क्षेत्रों में डाक, बैंकिंग और बीमा सेवाओं के विस्तार में जीडीएस की अहम भूमिका रही है।

सम्मेलन में केंद्रीय मंत्री सिंधिया डाक नेटवर्क को आधुनिक और नागरिक केंद्रित बनाने की दिशा में अपने विजन को साझा करेंगे। साथ ही वे उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले ग्रामीण डाक सेवकों को सम्मानित भी करेंगे।

🏅 उत्कृष्ट सेवाओं का सम्मान

सम्मेलन में डाक एवं पार्सल वितरण, नए बचत खाते खोलने, डाक जीवन बीमा (पीएलआई) और ग्रामीण डाक जीवन बीमा (आरपीएलआई) पॉलिसी तथा ग्रामीण क्षेत्रों में प्रत्यक्ष लाभ भुगतान जैसे क्षेत्रों में श्रेष्ठ कार्य करने वाले सेवकों को पुरस्कृत किया जाएगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here