🇺🇸 अमेरिकी बाजारों में बड़ी गिरावट
ग्लोबल मार्केट कमजोरी के संकेत मिल रहे हैं। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की टैरिफ चेतावनी और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस को लेकर बढ़ती चिंताओं के कारण अमेरिकी बाजारों में भारी बिकवाली हुई।
Dow Jones Industrial Average 800 अंक से अधिक टूट गया।
S&P 500 1.04% गिरकर 6,837.75 पर बंद हुआ।
Nasdaq Composite 1.21% लुढ़ककर 22,608.94 पर बंद हुआ।
हालांकि डाउ जॉन्स फ्यूचर्स में हल्की बढ़त देखी गई।
🇪🇺 यूरोपीय बाजारों में दबाव
यूरोप में भी कमजोरी का रुख रहा।
FTSE 100 मामूली गिरावट के साथ बंद हुआ।
CAC 40 0.22% फिसला।
DAX 1.08% गिरकर बंद हुआ।
निवेशकों में वैश्विक व्यापार तनाव को लेकर चिंता बनी हुई है।
🌏 एशिया में मिला-जुला कारोबार
एशियाई बाजारों में आज मिश्रित रुख दिखा।
Nikkei 225 0.96% चढ़ा।
Shanghai Composite 1.17% मजबूत हुआ।
Hang Seng Index करीब 2% गिर गया।
वहीं KOSPI और ताइवान वेटेड इंडेक्स में बढ़त दर्ज की गई।
📉 भारतीय बाजारों पर असर
गिफ्ट निफ्टी कमजोरी के साथ कारोबार कर रहा है, जिससे संकेत मिल रहे हैं कि भारतीय बाजारों की शुरुआत दबाव में हो सकती है।



