Fri, Feb 13, 2026
15 C
Gurgaon

सैफ पर हमले के मुद्दे पर केजरीवाल ने साधा भाजपा पर निशाना

नई दिल्ली, 16 जनवरी (हि.स.)। आम आदमी पार्टी के संयोजक अरविंद केजरीवाल ने फिल्म अभिनेता सैफ अली खान पर हुए हमले की निंदा करते हुए गुरुवार को भारतीय जनता पार्टी पर निशाना साधा। उनका कहना कि देश में ख्यातिप्राप्त हस्तियां सुरक्षित नहीं है तो आम आदमी कैसे सुरक्षित होगा।

मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने एक पत्रकार वार्ता में कहा कि महाराष्ट्र और केन्द्र में भारतीय जनना पार्टी की सरकार है लेकिन फिर भी अभिनेता पर हमला हुआ है। इससे पहले सलमान खान पर हमला हुआ और बाबा सिद्दीकी की हत्या कर दी गई। भारतीय जनता पार्टी की डबल इंजन की सरकारें सुरक्षा देने में नाकाम रही है। उन्होंने कहा कि डबल इंजन की सरकार न तो सुशासन और न ही लोगों को सुरक्षा दे सकती है।

केजरीवाल ने रोहिंग्या का भी मुद्दा उठाया और कहा कि सरकार घुसपैठ को रोकने में नाकाम रही है। देश में गैंगस्टर खुलेआम हत्या कर रहे हैं। भाजपा की केंद्र सरकार को देश और दिल्ली की सुरक्षा के लिए ही चुना गया है लेकिन अपना काम करने की बजाय ये गंदी राजनीति कर रहे हैं। गुजरात की जेल में बैठकर एक गैंगस्टर खुलेआम अपराधों को अंजाम दे रहा है।

उल्लेखनीय है कि आम आदमी पार्टी ने इन चुनावों में राजधानी दिल्ली में सुरक्षा को बड़ा मुद्दा बनाया है। पार्टी लगातार दिल्ली पुलिस के केन्द्र सरकार के अधीन होने का मुद्दा उठाते हुए केन्द्र सरकार पर निशाना साध रही है।

Archita phukan का वायरल वीडियो लिंक, क्या है नजारा?

असम की सोशल मीडिया सनसनी Archita phukan, उर्फ बेबीडॉल आर्ची, ने ‘डेम अन ग्रर’ पर बोल्ड डांस वीडियो से इंटरनेट पर धूम मचा दी। लेकिन MMS लीक और पॉर्न इंडस्ट्री की अफवाहों ने विवाद खड़ा कर दिया। वीडियो में क्या है नजारा, और क्या है सच?

SGT University में नजीब जंग ने की डिस्टेंस और ऑनलाइन एजुकेशन सेंटर की घोषणा!

SGT यूनिवर्सिटी में नजीब जंग ने सिर्फ प्रेरणा नहीं दी, बल्कि एक नई शिक्षा क्रांति की नींव भी रखी। क्या है इसकी खासियत?

SGT विश्वविद्यालय में रक्तदान शिविर: चरक जयंती पर मानवता की अनमोल मिसाल

SGT विश्वविद्यालय में चरक जयंती पर लगे रक्तदान शिविर ने आयुर्वेद की मूल भावना – सेवा और करुणा – को जीवंत किया।

अर्चिता फुकन का वायरल वीडियो: बेबीडॉल आर्ची की ‘डेम अन ग्रर’ पर सिजलिंग मूव्स ने मचाया तहलका, लेकिन क्या है असली कहानी?

असम की सोशल मीडिया स्टार अर्चिता फुकन, उर्फ बेबीडॉल आर्ची, ने ‘डेम अन ग्रर’ पर बोल्ड डांस मूव्स से इंटरनेट पर धूम मचा दी। लेकिन MMS लीक और पॉर्न इंडस्ट्री की अफवाहों ने विवाद खड़ा कर दिया। क्या है वायरल वीडियो की सच्चाई?

Related Articles

Popular Categories