सिविल कोर्ट के कर्मचारी चार सूत्री मांगों के समर्थन में गए हड़ताल पर,दिया धरना

0
412

अररिया 16 जनवरी(हि.स.)। बिहार न्यायालय कर्मचारी संघ के आह्वान पर सिविल कोर्ट अररिया के न्यायिक कर्मचारी अपने चार सूत्री मांगों के समर्थन में गुरुवार से हड़ताल पर चले गए हैं।हड़ताली कर्मचारियों ने अपने मांगों के समर्थन में धरना प्रदर्शन दिया।न्यायिक कर्मचारियों के हड़ताल के कारण न्यायिक कार्यों पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ा।धरना में बड़ी संख्या महिला पुरुष न्यायिक कर्मचारी शामिल हुए।हड़ताल पर गए न्यायिक कर्मचारी बिहार सरकार द्वारा निर्गत ज्ञापांक 8164 दिनांक 20 दिसंबर 2024 के तहत जारी आदेश के विरोध में हड़ताल पर जाते हुए प्रदर्शन किया।हड़ताली न्यायिक कर्मचारी अपने मांगों को लेकर कलमबंद हड़ताल के साथ न्यायिक कार्यों से पूरी तरह अलग रहे।

न्यायालय कर्मचारी संघ के चार प्रमुख मांगों में वेतन विसंगति को दूर करने, तृतीय और चतुर्थ वर्ग के कर्मचारियों की शीघ्र प्रोन्नति,अनुकंपा आधारित बहाली को शत-प्रतिशत लागू करने, विशेष न्यायिक कैडर कानून लागू करना शामिल है। विरोध कर रहे कर्मचारियों ने चेतावनी दिया कि जब तक उनकी मांगें पूरी नहीं की जाती, तब तक वे न्यायिक कार्यों से अलग रहेंगे।हड़ताली कर्मचारियों ने आंदोलन को न्यायिक कर्मचारियों के अधिकारों और न्यायिक व्यवस्था के हित के लिए आवश्यक बताया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here