Tue, Mar 3, 2026
27 C
Gurgaon

साकिब महमूद को इंग्लैंड के भारत दौरे के लिए मिला वीजा

नई दिल्ली, 17 जनवरी (हि.स.)। साकिब महमूद को आखिरकार भारत में इंग्लैंड की आगामी सीमित ओवरों की श्रृंखला के लिए अपना वीजा मिल गया है, जिसका अर्थ है कि वह बुधवार को होने वाले पहले टी20 मैच से पहले शुक्रवार को टीम के साथ कोलकाता जा सकेंगे।

पाकिस्तानी मूल के महमूद को यात्रा दस्तावेज प्राप्त करने में देरी का सामना करना पड़ा, जिसके कारण वे संयुक्त अरब अमीरात में इंग्लैंड के प्रशिक्षण शिविर में भाग नहीं ले सके। हालांकि आदिल राशिद और रेहान अहमद को पहले ही अपना वीजा मिल गया था।

लंकाशायर के इस तेज गेंदबाज को पहले भी इसी तरह की समस्याओं का सामना करना पड़ा था, जब 2019 में इंग्लैंड की टीम भारत दौरे पर आई थी। 2024 में, वीजा की धीमी प्रक्रिया के कारण इंग्लैंड के ऑफ स्पिनर शोएब बशीर भी हैदराबाद में भारत के खिलाफ पहला टेस्ट मैच चूक गए थे।

महमूद को भारत दौरे से पहले अबू धाबी में तेज गेंदबाजी सलाहकार जेम्स एंडरसन के नेतृत्व में एक तेज गेंदबाजी शिविर में भाग लेना था, जिसमें जोफ्रा आर्चर, गस एटकिंसन, ब्रायडन कार्स और मार्क वुड जैसे खिलाड़ी शामिल थे।

27 वर्षीय महमूद ने नवंबर में कैरिबियन में इंग्लैंड की टी20आई सीरीज के दौरान 10.55 की औसत से नौ विकेट लिया था, जिससे उन्हें प्लेयर ऑफ द सीरीज चुना गया था। 2022 में वेस्टइंडीज के खिलाफ दो टेस्ट कैप सहित सभी प्रारूपों में 29 प्रदर्शनों के साथ, महमूद मुख्य कोच ब्रेंडन मैकुलम को प्रभावित करने के लिए उत्सुक होंगे जो अब इंग्लैंड की रेड- और व्हाइट-बॉल टीमों के प्रभारी हैं।

Archita phukan का वायरल वीडियो लिंक, क्या है नजारा?

असम की सोशल मीडिया सनसनी Archita phukan, उर्फ बेबीडॉल आर्ची, ने ‘डेम अन ग्रर’ पर बोल्ड डांस वीडियो से इंटरनेट पर धूम मचा दी। लेकिन MMS लीक और पॉर्न इंडस्ट्री की अफवाहों ने विवाद खड़ा कर दिया। वीडियो में क्या है नजारा, और क्या है सच?

SGT University में नजीब जंग ने की डिस्टेंस और ऑनलाइन एजुकेशन सेंटर की घोषणा!

SGT यूनिवर्सिटी में नजीब जंग ने सिर्फ प्रेरणा नहीं दी, बल्कि एक नई शिक्षा क्रांति की नींव भी रखी। क्या है इसकी खासियत?

SGT विश्वविद्यालय में रक्तदान शिविर: चरक जयंती पर मानवता की अनमोल मिसाल

SGT विश्वविद्यालय में चरक जयंती पर लगे रक्तदान शिविर ने आयुर्वेद की मूल भावना – सेवा और करुणा – को जीवंत किया।

अर्चिता फुकन का वायरल वीडियो: बेबीडॉल आर्ची की ‘डेम अन ग्रर’ पर सिजलिंग मूव्स ने मचाया तहलका, लेकिन क्या है असली कहानी?

असम की सोशल मीडिया स्टार अर्चिता फुकन, उर्फ बेबीडॉल आर्ची, ने ‘डेम अन ग्रर’ पर बोल्ड डांस मूव्स से इंटरनेट पर धूम मचा दी। लेकिन MMS लीक और पॉर्न इंडस्ट्री की अफवाहों ने विवाद खड़ा कर दिया। क्या है वायरल वीडियो की सच्चाई?

Related Articles

Popular Categories