तमिलनाडु में मच्छरमार अगरबत्ती से लगी आग, दंपति और मासूम बेटी की मौत

0
191

परिवार के तीन लोगों की दर्दनाक मौत

Tamil Nadu के Chengalpattu जिले में एक दर्दनाक हादसे में एक ही परिवार के तीन लोगों की मौत हो गई।

घटना Kannivakkam इलाके की है, जहां घर में जल रही मच्छर भगाने वाली अगरबत्ती से आग लगने के बाद धुएं से दम घुटने से परिवार के तीन सदस्यों की जान चली गई।

धुएं से घुटा दम

बताया गया कि 33 वर्षीय पार्थिबन अपनी पत्नी जयचित्रा (29) और ढाई साल की बेटी जयश्री के साथ घर में सो रहे थे।
रात में मच्छरों से बचने के लिए जलाई गई अगरबत्ती से आग लग गई और घर में धुआं भर गया।

इस धुएं के कारण तीनों का दम घुट गया और उनकी मौके पर ही मौत हो गई।

पड़ोसियों ने दी सूचना

तड़के घर से धुआं निकलता देख पड़ोसियों ने तुरंत अग्निशमन विभाग और पुलिस को सूचना दी।

दमकल कर्मियों ने पहुंचकर घर का दरवाजा तोड़ा और आग पर काबू पाया।

पुलिस ने शुरू की जांच

पुलिस ने तीनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए सरकारी अस्पताल भेज दिया है।
फिलहाल मामले में केस दर्ज कर घटना की हर पहलू से जांच की जा रही है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here