Sun, Feb 8, 2026
13 C
Gurgaon

घायल सैफ अली खान के स्वास्थ्य काे लेकर डॉक्टर का बड़ा अपडेट

घर में घुसे चोर के हमले में घायल फिल्म अभिनेता सैफ अली खान की पीठ पर चाकू के गहरे घाव है। लीलावती हॉस्पिटल के डाॅक्टर ने सैफ की रीढ़ की हड्डी में लगे चाकू के टुकड़े को सर्जरी कर निकाला। सैफ की हालत फिलहाल स्थिर है। अब सैफ की हालत को लेकर डॉक्टर ने बड़ा अपडेट दिया है। डॉक्टर का कहना है कि अगर चाकू ज्यादा अंदर घुस जाता तो सैफ को काफी प्रॉब्लम हो सकती थी। सैफ के स्वास्थ्य काे लेकर उनके फैंस चिंतित हैं।

लीलावती हॉस्पिटल के डॉ. नितिन डांगे ने सैफ का इलाज किया। सैफ की हालत पर अपडेट देते हुए डांगे ने कहा कि सैफ अली खान के शरीर पर कुल छह चोटें आईं। इनमें से दो चोटें अधिक गंभीर थीं। अब सैफ अली ठीक हैं। उन्हाेंने बताया कि सैफ की पीठ पर घाव में 2.5 इंच का चाकू का टुकड़ा फंसा था। अगर यह टुकड़ा सैफ की रीढ़ की हड्डी में फंसा होता तो सैफ को लकवा मार सकता था, लेकिन भगवान की कृपा से सर्जरी के दौरान कोई दिक्कत नहीं हुई।

कब तक घर लौटेंगे सैफडॉक्टरों के मुताबिक सैफ अली खान को अगले दो-तीन दिन में छुट्टी मिल जाएगी। फिलहाल सैफ जल्द ही फिजियोथेरेपी शुरू करेंगे। जिसके बाद सैफ जल्द से जल्द इस दर्द से उबर जाएंगे। इसके अलावा वह अगले महीने फिर से शूटिंग शुरू कर सकेंगे। सैफ के प्रशंसक अभिनेता के चोट से उबरने के लिए प्रार्थना कर रहे हैं। इतने बड़े हमले में सैफ बच गए हैं। अगर घाव गहरा होता तो सैफ का करियर और जिंदगी दोनों खतरे में पड़ सकती थी।

Archita phukan का वायरल वीडियो लिंक, क्या है नजारा?

असम की सोशल मीडिया सनसनी Archita phukan, उर्फ बेबीडॉल आर्ची, ने ‘डेम अन ग्रर’ पर बोल्ड डांस वीडियो से इंटरनेट पर धूम मचा दी। लेकिन MMS लीक और पॉर्न इंडस्ट्री की अफवाहों ने विवाद खड़ा कर दिया। वीडियो में क्या है नजारा, और क्या है सच?

SGT University में नजीब जंग ने की डिस्टेंस और ऑनलाइन एजुकेशन सेंटर की घोषणा!

SGT यूनिवर्सिटी में नजीब जंग ने सिर्फ प्रेरणा नहीं दी, बल्कि एक नई शिक्षा क्रांति की नींव भी रखी। क्या है इसकी खासियत?

SGT विश्वविद्यालय में रक्तदान शिविर: चरक जयंती पर मानवता की अनमोल मिसाल

SGT विश्वविद्यालय में चरक जयंती पर लगे रक्तदान शिविर ने आयुर्वेद की मूल भावना – सेवा और करुणा – को जीवंत किया।

अर्चिता फुकन का वायरल वीडियो: बेबीडॉल आर्ची की ‘डेम अन ग्रर’ पर सिजलिंग मूव्स ने मचाया तहलका, लेकिन क्या है असली कहानी?

असम की सोशल मीडिया स्टार अर्चिता फुकन, उर्फ बेबीडॉल आर्ची, ने ‘डेम अन ग्रर’ पर बोल्ड डांस मूव्स से इंटरनेट पर धूम मचा दी। लेकिन MMS लीक और पॉर्न इंडस्ट्री की अफवाहों ने विवाद खड़ा कर दिया। क्या है वायरल वीडियो की सच्चाई?

Related Articles

Popular Categories