फारबिसगंज के बोकड़ा पंचायत में आयुष ग्राम का आयोजन, लोगों को आयुर्वेद और योग के प्रति किया जागरूक

0
237

बोकड़ा पंचायत में आयुष ग्राम कार्यक्रम आयोजित

Forbesganj प्रखंड के बोकड़ा पंचायत में शनिवार को राष्ट्रीय आयुष मिशन के तहत आयुष ग्राम कार्यक्रम आयोजित किया गया।

कार्यक्रम का उद्देश्य आम लोगों को आयुर्वेद, योग, प्राकृतिक चिकित्सा, यूनानी और होम्योपैथी जैसी देशी चिकित्सा पद्धतियों के प्रति जागरूक करना था।

कार्यक्रम का उद्घाटन

सामुदायिक भवन में आयोजित कार्यक्रम का उद्घाटन आयुष चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. रश्मि कुमारी, डॉ. मो. मोहिउद्दीन, डॉ. आरिफ रफीकी, मनु फाउंडेशन के वैद्य रीतेश मिश्र, पंचायत के मुखिया रिज़वान आलम और वार्ड सदस्य मौसिम ने किया।

स्वास्थ्य के प्रति जागरूक रहने की अपील

मुखिया रिज़वान आलम ने कहा कि सुदूर ग्रामीण क्षेत्र में इस तरह के कार्यक्रम से लोगों को काफी लाभ मिलेगा। इससे ग्रामीणों में स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता बढ़ेगी और लोग कम बीमार पड़ेंगे।

आयुर्वेदिक दिनचर्या अपनाने की सलाह

डॉ. रश्मि कुमारी ने कहा कि आयुर्वेद में वर्णित दिनचर्या और ऋतुचर्या का पालन कर कई रोगों से बचा जा सकता है।

उन्होंने बताया कि रसोई में मौजूद मसालों से भी कई सामान्य बीमारियों का इलाज संभव है। साथ ही लोगों को घर और आंगन में औषधीय पौधे लगाने की सलाह दी गई।

योग और प्राणायाम के फायदे बताए

वैद्य रीतेश मिश्र ने योग के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि आसन, प्राणायाम और ध्यान के नियमित अभ्यास से शारीरिक और मानसिक रोगों से बचाव संभव है।

उन्होंने बताया कि भोजन के बाद वज्रासन में बैठने से पाचन बेहतर रहता है, जबकि प्राणायाम और ध्यान से ब्लड प्रेशर और अनिद्रा जैसी समस्याओं में राहत मिलती है।

औषधीय पौधे और दवाओं का वितरण

कार्यक्रम के दौरान लोगों के बीच औषधीय पौधे, उनके बीज, आयुर्वेदिक दवाएं, सैनिटाइजर और सेनेटरी पैड का भी वितरण किया गया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here