सम्भल में तैनात एक अधिका​री दबाव में कर रहा काम, भ्रष्टाचार का है बड़ा आरोप : अखिलेश यादव

0
440

लखनऊ, 07 जनवरी(हि.स.)। समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने कहा कि सम्भल में एक अधिकारी पोस्टेड है, जो आगरा में पोस्टेड थे तो उन पर भ्रष्टाचार का बड़ा आरोप लगा था। अधिकारी क्यों दबाव में है, ये भी कारण जान लीजिए। फिलहाल सम्भल मामले में कई लोग सुप्रीम कोर्ट में गये। फरदर सर्वे रोकने के लिए सुप्रीम कोर्ट को धन्यवाद है।

समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा कि सम्भल मामले में आखिर सरकार क्या छुपाना चाहती है, इसको पता कीजिए। इसी सरकार ने पहले डेलिगेशन को रोका और बाद में दूसरी बार जाने दिया। सम्भल के पूरे घटनाक्रम में प्रदेश सरकार सम्मिलित्व है, पूरी घटना काे अधिकारियों से कराया गया है। सम्भल में सर्वे की इतनी जल्दी क्या थी।

अखिलेश यादव ने कहा कि दिल्ली वाला हो, या लखनऊ वाला हो, उच्च भ्रष्टाचार है। उच्च स्तर पर बेरोजगारी है। नौजवान खाली घूम रहा है। निवेश आ नहीं आ रहा है। यह भी सुनने में आया है कि दिल्ली वाले इन्हें नहीं बुला रहे हैं, ये दिल्ली वालों को होर्डिंग से हटा दे रहे हैं। उन्होंने आगे कहा कि सरकार कह रही है, अस्सी करोड़ लोगों को राशन दे रहे हैं। दावा है कि हमने लोगों को गरीबी से बाहर निकाल दिया है। आखिर भाजपा सरकार का गरीबी का मानक क्या है।

पल्लवी पटेल के भ्रष्टाचार उठाने के मामले में अखिलेश यादव ने कहा कि इस मामले में पहले पता कीजिए, दिल्ली से किसे कौन चला रहा है और लखनऊ से कौन किसे चला रहा हैं। दिल्ली से कौन और लखनऊ से कौन, तभी सभी काे पूरा मामला समझ में आ जायेगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here