फीफा विश्व कप 2026 के लिए अर्जेंटीना ने किया सीधा क्वालीफाई

नई दिल्ली, 26 मार्च (हि.स.)। विश्व चैंपियन अर्जेंटीना ने फीफा विश्व कप 2026 के लिए सीधे क्वालीफाई कर लिया है। मंगलवार (भारतीय समयानुसार बुधवार सुबह) को खेले गए क्वालीफायर मुकाबले में बोलीविया और उरुग्वे के बीच ड्रॉ होने के बाद अर्जेंटीना को टूर्नामेंट का टिकट मिल गया।

अब लियोनेल स्कालोनी की टीम अपने अगले क्वालीफायर मुकाबले में ब्राजील से भिड़ेगी। यह मुकाबला मंगलवार को ब्यूनस आयर्स के एस्टाडियो मोन्यूमेंटल में खेला जाएगा। इस मैच से पहले ही अर्जेंटीना ने विश्व कप में अपनी जगह पक्की कर ली है।

अगर उरुग्वे यह मैच हार जाता तो अर्जेंटीना को ब्राजील के खिलाफ कम से कम एक अंक की जरूरत होती। हालांकि, बोलीविया और उरुग्वे के गोलरहित ड्रॉ ने अर्जेंटीना की राह आसान कर दी।

अपने पिछले क्वालीफायर में उरुग्वे पर 1-0 की जीत के बाद अर्जेंटीना कम से कम इंटर-कॉन्फेडरेशन प्लेऑफ में जगह बनाने की स्थिति में था। वहीं, इस ड्रॉ के बाद बोलीविया 14 मैचों में 14 अंकों के साथ क्वालीफाइंग तालिका में सातवें स्थान पर है।

अर्जेंटीना, जिसने 13 मैचों में 28 अंक जुटाए हैं, अब टॉप-6 में अपनी जगह पक्की कर चुका है, जिससे उसे सीधे विश्व कप में प्रवेश मिल गया है।

Archita phukan का वायरल वीडियो लिंक, क्या है नजारा?

असम की सोशल मीडिया सनसनी Archita phukan, उर्फ बेबीडॉल आर्ची, ने ‘डेम अन ग्रर’ पर बोल्ड डांस वीडियो से इंटरनेट पर धूम मचा दी। लेकिन MMS लीक और पॉर्न इंडस्ट्री की अफवाहों ने विवाद खड़ा कर दिया। वीडियो में क्या है नजारा, और क्या है सच?

SGT University में नजीब जंग ने की डिस्टेंस और ऑनलाइन एजुकेशन सेंटर की घोषणा!

SGT यूनिवर्सिटी में नजीब जंग ने सिर्फ प्रेरणा नहीं दी, बल्कि एक नई शिक्षा क्रांति की नींव भी रखी। क्या है इसकी खासियत?

SGT विश्वविद्यालय में रक्तदान शिविर: चरक जयंती पर मानवता की अनमोल मिसाल

SGT विश्वविद्यालय में चरक जयंती पर लगे रक्तदान शिविर ने आयुर्वेद की मूल भावना – सेवा और करुणा – को जीवंत किया।

अर्चिता फुकन का वायरल वीडियो: बेबीडॉल आर्ची की ‘डेम अन ग्रर’ पर सिजलिंग मूव्स ने मचाया तहलका, लेकिन क्या है असली कहानी?

असम की सोशल मीडिया स्टार अर्चिता फुकन, उर्फ बेबीडॉल आर्ची, ने ‘डेम अन ग्रर’ पर बोल्ड डांस मूव्स से इंटरनेट पर धूम मचा दी। लेकिन MMS लीक और पॉर्न इंडस्ट्री की अफवाहों ने विवाद खड़ा कर दिया। क्या है वायरल वीडियो की सच्चाई?

Related Articles

Popular Categories