Tue, Mar 3, 2026
18 C
Gurgaon

Ara News: आरा में फेमस प्रॉपर्टी डीलर पर ताबड़तोड़ फायरिंग, इलाके में मचा कोहराम; पीछे से मारी 3 गोलियां

आरा टाउन थाना क्षेत्र अन्तर्गत गांगी पुल स्थित बैरियर के समीप गुरुवार करीब साढ़े ग्यारह बजे हथियार बंद बदमाशों ने दुस्साहस दिखाते हुए दिनदहाड़े एक फेमस प्रॉपर्टी डीलर को गोली मार दी और फरार हो गए। घायल 35 वर्षीय मों शाहिद आलम उर्फ पप्पू टाउन थाना के बड़की सिंगही निवासी गांव स्व.अब्दुल रहीम आलम के पुत्र हैं। पेशे से प्रॉपर्टी डीलर है।

पीछे से तीन गोली मारी गई

शरीर में पीछे से तीन जगहों पर गोली के जख्म के निशान पाए गए हैं। इलाज के लिए शहर के बाबू बाजार स्थित निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इस दौरान सदर एएसपी परिचय कुमार एवं इंस्पेक्टर देवराज राय समेत अन्य पदाधिकारी घटनास्थल पर पहुंचे और हर एंगल से मामले की जांच की।

अलग-अलग बाइक से 4 की संख्या में आए थे हमलावर

हमलावर अगल-अलग बाइक से चार की संख्या में थे। शुरुआती जांच में वारदात के पीछे भूमि विवाद की बात सामने आ रही है। पुलिस एक संदिग्ध को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। आसपास लगे सीसीटीवी कैमरे को भी खंगाला जा रहा है।

इधर, घायल शाहिद आलम उर्फ पप्पू ने बताया कि उन्होंने अपनी चचेरी बहन से वर्ष 2023 में पांच कट्ठा जमीन खरीदा था। जिसमें डेढ़ कट्ठा अपने नाम, व डेढ़ कट्ठा अपनी पत्नी के नाम एवं दो कट्ठा जमीन अपने दोस्त के पिता के नाम पर रजिस्ट्री कराया था।

दोस्त के साथ टाइल्स खरीदने जा रहे थे अपराधी

उपरोक्त जमीन को लेकर चचेरे भाई मो.शाहनवाज से विवाद चल रहा है। गुरुवार की सुबह जब वे स्कूटी से अपने दोस्त के साथ मकान के टाइल्स खरीदने जीरो माइल जा रहे थे कि गांगी पुल बैरियर के समीप अलग-अलग बाइक पर सवार चार हथियारबंद अपराधियों ने पीछे से ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी। जिससे वे जमीन पर गिर पड़े।

इसके बाद साथ रहे दोस्त द्वारा इलाज के लिए शहर के बाबू बाजार स्थित निजी अस्पताल लाया गया। जख्मी प्रापर्टी डीलर शाहिद आलम उर्फ पप्पू ने अपने चचेरे भाई मो.शाहनवाज,मो.आसिफ,मो.तनवीर एवं मो.शाहनवाज उर्फ गुड्डू पर पांच कट्ठा जमीन के विवाद को लेकर गोली मारने का आरोप लगाया है। बहरहाल, पुलिस अपने स्तर से मामले की छानबीन कर रही है।

गोली लगने से आंत डैमेज

इधर,इलाज कर रहे सर्जन डाक्टर विकास सिंह ने बताया कि जख्मी युवक को तीन गोली मारी गई है।जिसमें एक गोली पेट के बीचो-बीच नाभी के पास,दूसरी गोली कमर के बीच-बीच एवं तीसरी गली दाएं साइड पैर में लगी है। गोली लगने के कारण जख्मी युवक की बड़ी आंत एवं छोटी आंत पूरी तरह डैमेज हो गई है। आपरेशन कर तत्काल बुलेट निकाल दिया गया है और पेट का बाइपास सर्जरी भी किया गया है। हालांकि, अभी मरीज की स्थिति स्टेबल है। अभी निगरानी में रखा जाएगा।

Archita phukan का वायरल वीडियो लिंक, क्या है नजारा?

असम की सोशल मीडिया सनसनी Archita phukan, उर्फ बेबीडॉल आर्ची, ने ‘डेम अन ग्रर’ पर बोल्ड डांस वीडियो से इंटरनेट पर धूम मचा दी। लेकिन MMS लीक और पॉर्न इंडस्ट्री की अफवाहों ने विवाद खड़ा कर दिया। वीडियो में क्या है नजारा, और क्या है सच?

SGT University में नजीब जंग ने की डिस्टेंस और ऑनलाइन एजुकेशन सेंटर की घोषणा!

SGT यूनिवर्सिटी में नजीब जंग ने सिर्फ प्रेरणा नहीं दी, बल्कि एक नई शिक्षा क्रांति की नींव भी रखी। क्या है इसकी खासियत?

SGT विश्वविद्यालय में रक्तदान शिविर: चरक जयंती पर मानवता की अनमोल मिसाल

SGT विश्वविद्यालय में चरक जयंती पर लगे रक्तदान शिविर ने आयुर्वेद की मूल भावना – सेवा और करुणा – को जीवंत किया।

अर्चिता फुकन का वायरल वीडियो: बेबीडॉल आर्ची की ‘डेम अन ग्रर’ पर सिजलिंग मूव्स ने मचाया तहलका, लेकिन क्या है असली कहानी?

असम की सोशल मीडिया स्टार अर्चिता फुकन, उर्फ बेबीडॉल आर्ची, ने ‘डेम अन ग्रर’ पर बोल्ड डांस मूव्स से इंटरनेट पर धूम मचा दी। लेकिन MMS लीक और पॉर्न इंडस्ट्री की अफवाहों ने विवाद खड़ा कर दिया। क्या है वायरल वीडियो की सच्चाई?

Related Articles

Popular Categories