Kajol का छोटी बहन तनीषा मुखर्जी से था छत्तीस का आंकड़ा, इस वजह से बहनों के बीच खड़ी हो गई थी नफरत की दीवार!

0
410

 एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। भाई-बहनों के बीच तुलना होना कोई नई बात नहीं है, वो भी तब जब दोनों एक ही फील्ड में अपना करियर बनाने की कोशिश कर रहे हों। जब एक सफल हो जाता है तो दूसरे की उससे तुलना होती है और उस पर प्रेशर काफी बढ़ जाता है। कई बार ये भाई-बहन के बीच कड़वाहट को जन्म दे देता है। काजोल (Kajol) और उनकी बहन तनीषा मुखर्जी (Tanisha Mukerji) भी इसी फेज से गुजर चुकी हैं।

दिग्गज अदाकारा तनुजा की बेटी काजोल ने अपनी मां के नक्शेकदम पर चलते हुए अभिनय की दुनिया में कदम रखा और काबिलियत के दम पर नाम कमाया। उसके बाद उनकी छोटी बहन तनीषा मुखर्जी भी फिल्म इंडस्ट्री में आईं। उन्होंने कई फिल्मों में काम किया और कोशिश की अपना नाम कमाने की, लेकिन काजोल जैसी सफलता उनके हाथ नहीं आई। साथ ही उनकी बहन से खूब तुलना भी हो, जिससे उन पर प्रेशर तक आ गया था। 

तनीषा से होता था काजोल का झगड़ा 

लगातार तुलना और प्रेशर की वजह से तनीषा मुखर्जी का बहन काजोल के साथ झगड़ा हो गया था और दोनों बहनों के बीच कुछ समय तक मनमुटाव भी रहा। इस बात का खुलासा DDLJ एक्ट्रेस ने एक लेटेस्ट इंटरव्यू में किया है। न्यूज 18 के साथ बातचीत में काजोल ने कहा, “मैं कहूंगी कि हां, ऐसा कभी न कभी जरूर हुआ था लेकिन हमने इसे सुलझा लिया। यह थोड़े समय के लिए था। यह ऐसा कुछ नहीं था जो हमारे खिलाफ काम करता हो। तनीषा फिल्मों में हैं और फिल्में कर रही हैं। तब ऐसा था लेकिन अब ऐसा नहीं है।”

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here