Ananya Panday के डेटिंग रूमर्स से तंग आ जाती हैं मां भावना पांडे? अफेयर पर कहा- ‘उन्हें नॉर्मल लाइफ जीनी चाहिए’

0
413

एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। चाहे बच्चे सेलिब्रिटीज हो य फिर नॉर्मल बैकग्राउंड से ताल्लुक रखते हैं, जब बात बच्चों की डेटिंग लाइफ की आती है तो माता-पिता थोड़े प्रोटेक्टिव हो ही जाते हैं। हाल ही में, चंकी पांडे की पत्नी भावना पांडे (Bhavana Pandey) ने बताया है कि वह बेटी अनन्या पांडे की डेटिंग लाइफ के चलते प्रभावित होती हैं या नहीं।

अनन्या पांडे को बॉलीवुड में कदम रखे 5 साल हो गए हैं। इन पांच सालों में अभिनेत्री ने अपनी फिल्मों से ज्यादा लाइमलाइट डेटिंग लाइफ को लेकर बटोरी है। ईशान खट्टर से लेकर आदित्य रॉय कपूर तक, अनन्या का नाम कई सितारों के साथ जुड़ चुका है। इस बीच भावना पांडे ने बेटी की डेटिंग लाइफ को लेकर अपनी राय दी है।

अनन्या पांडे की डेटिंग पर बोलीं मां

अनन्या पांडे की मां भावना पांडे इन दिनों नेटफ्लिक्स शो फैबुलस लाइव्स ऑफ बॉलीवुड वाइव्स (Fabulous Lives vs Bollywood Wives) के एक एपिसोड में भावना पांडे ने बेटी के अफेयर की खबरों पर रिएक्शन दिया है। चंकी पांडे की पत्नी ने अनन्या पांडे को लेकर कहा, “जब मैं छोटी थी तो मुझे कई लोगों के साथ जोड़ा गया था। यह सिर्फ सुर्खियां नहीं बना पाया। यही अंतर है।”

बेटी की शादी में इमोशनल होंगी मां

भावना पांडे ने आगे कहा, “इसलिए मुझे लगता है कि उन्हें अपनी जिंदगी नॉर्मल तरीके से जीना चाहिए, जैसा मैंने या आप में से किसी ने जिया है। जिस दिन वह शादी करने का फैसला करेगी और मुझसे कहेगी, उस दिन शायद मैं भावुक हो जाऊंगी और मेरी भावनाएं जाग जाएंगी। तब तक मैं बस यही चाहती हूं कि वह अच्छा समय बिताये।”

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here