Sun, Feb 15, 2026
14 C
Gurgaon

जींद : शहर में तीन मकानों के टूटे ताले, लाखों के जेवरात व नगदी चोरी

जींद, 8 जनवरी (हि.स.)। जिले में ठंड बढऩे के साथ ही चोरी की वारदातें भी बढऩे लगी हैं। बीती रात चोरों ने तीन अलग-अलग स्थानों पर मकानों के ताले तोड़ कर सोना, चांदी के जेवरात, नगदी समेत अन्य सामान को चोरी कर लिया। चोरी की एक वारदात सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। जिसमें चोर मुंह ढांपे हुए हैं और चोरी करने के औजार हाथ में लिए हुए हैं।

संबंधित थाना पुलिस ने शिकायतों के आधार पर चोरी के मामले दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। शिवपुरी कालोनी निवासी सतीश ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह परिवार समेत बाहर गया हुआ था। रात को चोरों ने मकान का ताला तोड़ कर सोना, चांदी के जेवरात तथा 20 हजार रुपये की नगदी को चोरी कर लिया। वहीं शिवपुरी कालोनी निवासी माली के घर से भी चोरों ने सोना व चांदी के जेवरात तथा पांच हजार रुपये की नगदी को चोरी कर लिया। माली परिवार समेत शादी में गया हुआ था।

उधर, शर्मा नगर निवासी राजकुमार परिवार समेत रिश्तेदारी में शादी में गया हुआ था। पीछे से चोरों ने मकान का ताला तोड़ कर सोना, चांदी के जेवरात तथा दस हजार रुपये की नगदी को चोरी कर दिया।

चोरी की घटनाओं का सुबह उस समय पता चला जब वे अपने घर वापस लौटे। शहर थाना पुलिस ने मकान मालिकों की शिकायत पर चोरी के मामले दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Archita phukan का वायरल वीडियो लिंक, क्या है नजारा?

असम की सोशल मीडिया सनसनी Archita phukan, उर्फ बेबीडॉल आर्ची, ने ‘डेम अन ग्रर’ पर बोल्ड डांस वीडियो से इंटरनेट पर धूम मचा दी। लेकिन MMS लीक और पॉर्न इंडस्ट्री की अफवाहों ने विवाद खड़ा कर दिया। वीडियो में क्या है नजारा, और क्या है सच?

SGT University में नजीब जंग ने की डिस्टेंस और ऑनलाइन एजुकेशन सेंटर की घोषणा!

SGT यूनिवर्सिटी में नजीब जंग ने सिर्फ प्रेरणा नहीं दी, बल्कि एक नई शिक्षा क्रांति की नींव भी रखी। क्या है इसकी खासियत?

SGT विश्वविद्यालय में रक्तदान शिविर: चरक जयंती पर मानवता की अनमोल मिसाल

SGT विश्वविद्यालय में चरक जयंती पर लगे रक्तदान शिविर ने आयुर्वेद की मूल भावना – सेवा और करुणा – को जीवंत किया।

अर्चिता फुकन का वायरल वीडियो: बेबीडॉल आर्ची की ‘डेम अन ग्रर’ पर सिजलिंग मूव्स ने मचाया तहलका, लेकिन क्या है असली कहानी?

असम की सोशल मीडिया स्टार अर्चिता फुकन, उर्फ बेबीडॉल आर्ची, ने ‘डेम अन ग्रर’ पर बोल्ड डांस मूव्स से इंटरनेट पर धूम मचा दी। लेकिन MMS लीक और पॉर्न इंडस्ट्री की अफवाहों ने विवाद खड़ा कर दिया। क्या है वायरल वीडियो की सच्चाई?

Related Articles

Popular Categories