जौनपुर के चंदवक थाना क्षेत्र में लॉ छात्र सच्चिदानंद मिश्र की पीट-पीटकर हत्या कर दी गई। पत्नी से बातचीत को लेकर हुए विवाद में पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार किया।
झांसी में पुलिस मुठभेड़ के बाद दो शातिर चोरों को गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने उनके पास से चोरी का सामान, नकदी, तमंचा और कारतूस बरामद किए हैं, जबकि एक आरोपी फरार है।
प्रयागराज के एयरपोर्ट थाना क्षेत्र में पुरानी रंजिश को लेकर हुई फायरिंग के मामले में पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। उसके पास से अवैध तमंचा बरामद हुआ है।
बाराबंकी में पुलिस और स्वाट टीम ने मुठभेड़ के दौरान 50 हजार रुपये के इनामी बदमाश को गिरफ्तार किया है। आरोपी के पास से अवैध हथियार बरामद हुआ और उसके खिलाफ कई गंभीर मामले दर्ज हैं।
प्रयागराज जिले के भदारी गांव में एक किशोर का शव आम के पेड़ से लटका मिला। घटना के बाद ग्रामीणों ने हंगामा किया, जिसके बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी।
जौनपुर में जनसेवा केंद्र संचालक से लूट के मामले का पुलिस ने खुलासा करते हुए मुठभेड़ में तीन बदमाशों को गिरफ्तार किया। आरोपियों के पास से लूटी गई बाइक, नकदी और अवैध हथियार बरामद हुए।